40 कपंनियां होगी शामिल, इंटरव्यू के माध्यम से होगा अभ्यर्थियों का चयन
कोडरमा। बेरोजगार युवाओं को उनकी योग्यता के अनुसार नौकरी मुहैया कराई जाएगी। इस दिशा में केंद्र सरकार और राज्य सरकार मिलकर काम कर रही है। बेरोजगार युवाओं को रोजगार मुहैया कराने के लिए 12 जनवरी को कोडरमा के बांगीटांड़ स्टेडियम में कौशल महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। कौशल महोत्सव में 40 कंपनियां भाग ले रही है। महोत्सव में करीब 10 हजार युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। कौशल महोत्सव को लेकर व्यापक तौर पर तैयारियां की जा रही है। नियोजन विभाग में निबंधित अभ्यर्थियों की सूची भी तैयार कर ली गई है। इसके अलावा स्थानीय स्तर पर भी प्रचार-प्रसार किया जा रहा है, ताकि ज्यादा से ज्यादा युवाओं को कौशल महोत्सव के जरिए रोजगार दिया जा सके। कौशल महोत्सव में मुख्य अतिथि केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी होंगी। इस महोत्सव में स्थानीय निजी कंपनियों के अलावा दूसरे प्रदेशों की निजी कंपनियां अभ्यर्थियों के चयन के लिए पहुंचेगी। कंपनियां इंटरव्यू के माध्यम से अभ्यर्थियों का चयन करेगी। मौके पर चयनित अभ्यर्थियों को रोजगार के लिए नियुक्ति पत्र भी दिया जाएगा। जिले के उप विकास आयुक्त ऋतुराज ने बताया कि कौशल महोत्सव में करीब 10 हजार पदों के लिए बहाली की जाएगी और कंपनियां के नॉर्म्स के आधार पर चयनित अभ्यर्थियों को कोडरमा के अलावा दूसरे जिले और राज्य में रोजगार दिया जाएगा।
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!