जामा थाना क्षेत्र के दुमका भागलपुर रेलवे मार्ग पर भटनिया गांव के समीप शुक्रवार को भागलपुर दुमका पैसेंजर ट्रेन के चपेट में आने से ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसका इलाज के दौरान दुमका में मौत हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही जामा थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची एवं घायल चालक को इलाज के लिए दुमका भेजा।

मिली जानकारी के अनुसार भागलपुर से दुमका चलने वाली पैसेंजर ट्रेन दुमका से भागलपुर के लिए जा रही थी तभी भटनिया गांव के समीप ट्रैक्टर से टक्कर हो गई जिसमें ट्रैक्टर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया वहीं चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया।

मामले को लेकर जामा थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर चालक का पहचान रामगढ़ थाना क्षेत्र के तिलाटांड़ मधुबन गांव के रहने वाले 27 वर्षीय लील चंद्र राय के रूप में हुई है घटना के बाद जामा पुलिस मामले की जांच पड़ताल करने में जुट गई है।
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!