यूक्रेन पर हमले का 10वां दिन LIVE: रूस ने किया दो शहरों में सीजफायर का ऐलान, युक्रेन में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए खुलेगा कॉरिडोर

by Aaditya HridayAaditya Hriday
rus

यूक्रेन और रूस के बीच 10वें दिन भी जंग जारी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रूस ने दो शहरों- मारियुपोल और वोल्नोवाखा में सीजफायर का ऐलान कर दिया है। यूक्रेन में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए सीजफायर का ऐलान हुआ है। यानी जब तक यहां फंसे हुए लोगों को निकाल नहीं लिया जाता, तब तक हमले नहीं किए जाएंगे। भारतीय समय के अनुसार सुबह 11:30 बजे सीजफायर किया गया।

इसके पहले रूस ने UNSC की बैठक में कहा- हम यूक्रेन से भारतीय छात्रों और अन्य विदेशी नागरिकों को निकालने के लिए तैयार हैं। हाल ही में पीएम मोदी ने पुतिन से यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को रूस के रास्ते रेस्क्यू करने पर चर्चा की थी।

uk 1 1646432064

मारियुपोल शहर में रूस ने एक अपार्टमेंट पर मिसाइल दागी। इसमें अपार्टमेंट का ऊपरी हिस्सा पूरी तरह जल गया

जंग के अहम अपडेट्स..

  • जेलेंस्की ने दावा किया है कि रूस का एक रॉकेट कीव में राष्ट्रपति भवन के बाहर गिरा है। उन्होंने कहा कि रूस का निशाना फिर से चूक गया।
  • रूस ने शुक्रवार को यूक्रेन के मारियुपोल शहर के रेसिडेंशियल अपार्टमेंट पर मिसाइल दागी।
  • जेलेंस्की ने यूक्रेन को नो फ्लाई जोन नहीं बनाने के फैसले पर NATO की आलोचना की है। NATO के विदेश मंत्रियों की बैठक में जेलेंस्की के प्रस्ताव को ठुकरा दिया गया था।
  • फ्रांस ने जपोरिझिया न्यूक्लियर प्लांट पर रूसी हमले की निंदा की है। फ्रांस के राष्ट्रपति कार्यालय ने बयान जारी कर UN से इसकी सुरक्षा के लिए विशेष सत्र बुलाने की मांग की है।
  • यूक्रेन की राजधानी कीव समेत खार्किव, मारियुपोल जैसे शहरों को रूसी सेना ने घेर रखा है। यहां जरूरी सामान की सप्लाई काट दी गई है। इससे फंसे हुए नागरिकों को मुश्किलें बढ़ गई हैं।

रूस सैन्य ठिकानों के अलावा रिहायशी इलाकों में भी लगातार हमले कर रहा है। राजधानी कीव के पास बुका शहर में रूसी सेना ने एक कार पर गोलियां बरसा दी। इस दौरान 17 साल की एक लड़की समेत दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, चेर्नीहीव में अब तक हुए हवाई हमलों में 47 लोगों की मौत हो गई है। इसी बीच, कीव के पास मरखलेवका गांव में रूसी एयर स्ट्राइक में 1 बच्चे समेत 6 लोगों की मौत हो गई।

रूस ने फेसबुक-ट्विटर को बैन किया

यूक्रेन से जंग के बीच रूस ने फेसबुक और ट्विटर पर बैन लगा दिया है। पुतिन प्रशासन ने कहा है कि रूसी मीडिया के कंटेंट पब्लिशिंग में भेदभाव करने की वजह से यह प्रतिबंध लगाया गया है। रूसी सेंसरशिप एजेंसी रोसकोम्नाडजोर ने कहा कि फेसबुक-ट्विटर के खिलाफ 26 मामले आए थे, जिसके बाद यह फैसला किया गया है। वहीं फेसबुक ने बयान जारी कर कहा है कि रूस के इस फैसले से लाखों लोगों को भरोसेमंद जानकारी नहीं मिल सकेगी।

uk 4 1646437648

रूस ने सरकार समर्थित कंटेंट पर रोक लगाने की वजह से फेसबुक और ट्विटर पर बैन की कार्रवाई की है।

जपोरिझिया न्यूक्लियर प्लांट पर अटैक के बाद UN की मीटिंग

यूक्रेन के जपोरिझिया न्यूक्लियर प्लांट पर रूसी हमले के बाद संयुक्त राष्ट्र (UN) की इमरजेंसी मीटिंग बुलाई गई। इसमें रूसी ऐंबैस्डर ने कहा कि एटमी प्लांट पूरी तरह काम कर रहा है और वहां रूस की कोई दखलअंदाजी नहीं है।

इसी बीच अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन ने दावा किया है कि यूक्रेन ने कीव के बाहर रूसी सैनिकों पर हमले कर उसे कमजोर कर दिया है। यूक्रेन को हथियार भेजने के सवाल पर पेंटागन ने कहा कि यूक्रेन के पास पहले ही पर्याप्त हथियार मौजूद हैं।

रूस ने न्यूक्लियर प्लांट में वर्कर्स की हत्या की: यूक्रेन

UN में डिबेट के दौरान यूक्रेन के ऐंबैस्डर सर्गिय किस्लित्सिया ने दावा किया कि रूसी सैनिकों ने न्यूक्लियर प्लांट में काम कर रहे वर्कर्स की हत्या की है। उन्होंने कहा कि सुबह सेना के जवान जपोरिझिया प्लांट के पास पहुंचे और वहां मॉनिटरिंग कर रहे कर्मचारियों पर गोलीबारी शुरू कर दी। यूक्रेन ने कहा कि रूसी आतंक को रोकना पूरी दुनिया का कर्तव्य है।

photo 1646441700

यूक्रेन ने कहा है कि रूस ने न्यूक्लियर प्लांट के एडमिन ब्लॉक पर कब्जा कर लिया है। अगर उसे नहीं हटाया गया, तो पूरा यूरोप बर्बाद हो जाएगा।

पोलैंड ने स्पेनिश पत्रकार को गिरफ्तार किया

पोलैंड में सुरक्षा बलों ने स्पेनिश मूल के एक पत्रकार पाब्लो गोंजालेज को रूस की तरफ से जासूसी करने के शक में गिरफ्तार किया। इस मामले में उन्हें 10 साल तक जेल में रहना पड़ सकता है।पोलैंड यूक्रेन का सीमावर्ती देश है और यहां पर लाखों यूक्रेनियों ने जंग की वजह से शरण ली हुई है।

रूस-यूक्रेन जंग से जुड़ी अन्य खबरें यहां पढ़ें……

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

Your Opinion on this News...

You may also like

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More