होम सेंटर को लेकर विद्यार्थियों के मन में उठ रहे सवाल पर अध्यक्ष ने लगाया विराम
रांची जैक बोर्ड की होने वाली मैट्रिक और इंटर की परीक्षाएं होम सेंटर पर नहीं होगा। जैक अध्यक्ष डॉ अनिल कुमार महतो ने यह घोषणा कर होम सेंटर को लेकर विद्यार्थियों के मन में उठ रहे सवाल पर विराम लगा दिया है। उन्होंने बताया कि झारखंड में मैट्रिक और इंटर की परीक्षाएं अब पूर्व की तरह दूसरे परीक्षा केंद्रों में होगी। इसके लिए जैक ने तैयारी शुरू कर दी है। जैक अध्यक्ष उन्होंने कहा कि विद्यार्थी होम सेंटर को लेकर अपनी अवधारणा बदल लें। पूर्व की भांति इस साल भी परीक्षा केंद्र के लिए सेंटर निर्धारित किए जाएंगे। यह परीक्षा केंद्र स्कूल से 10 किलोमीटर के दूरी में होंगे। इस दौरान मैट्रिक और इंटर की परीक्षा गृह केंद्र पर लेने की स्थिति में होनेवाली परेशानी पर भी विचार किया गया। ज्ञात हो कि मैट्रिक और इंटर की परीक्षा मार्च के अंतिम सप्ताह में शुरू होगी। जैक अध्यक्ष ने शिक्षा मंत्री को मैट्रिक, इंटर समेत अन्य परीक्षाओं की तैयारी की भी जानकारी दी। जैक अध्यक्ष डॉ अनिल कुमार महतो ने बताया कि परीक्षा केंद्र निर्धारित किए जाने के बाद परीक्षा से संबंधित रूटीन भी जल्द निर्धारित किये जाएंगे। विद्यार्थी अपनी परीक्षा की तैयारी पूरी कर लें।
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!