अवैध और जहरीली शराब के विरुद्ध चलेगा

by Aaditya HridayAaditya Hriday

रांची। बिहार में जहरीली शराब से 70 से अधिक लोगों की मौत और झारखंड में हो रहे अवैध शराब के कारोबार की सूचना के बाद झारखंड सरकार ने महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए व्यापक अभियान चलाने का निर्णय लिया है। अब अवैध व जहरीली शराब के विरुद्ध पूरे राज्य में अभियान चलेगा। इसके लिए आइजी को अभियान का नोडल अधिकारी बनाया गया है। जानकारी के मुताबिक उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के निर्देशन में पुलिस मुख्यालय ने यह निर्णय लिया है और सभी जिलों को आदेश भी दे दिया है। अभियान चलाने के लिए पुलिस की स्माल एक्शन टीम (सैट) को भी लगाया गया है। सैट टीम के साथ संबंधित जिलों से एक इंस्पेक्टर व दो दारोगा भी रहेंगे। सैट का नियंत्रण पुलिस मुख्यालय में गठित कोषांग के अलावा सभी क्षेत्रीय पुलिस उप महानिरीक्षक के अधीन होगा। गौरतलब है कि यह अभियान उत्पाद विभाग व जिला पुलिस के आपसी समन्वय से चलेगा। पुलिस मुख्यालय ने इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया है। बता दें जहरीली शराब के विरुद्ध पूरे राज्य में 11 जिले विशेष रूप से अलर्ट किए गए हैं, जहां अभियान व्यापक पैमाने पर चलेगा।
इन जिलों में रांची, लोहरदगा, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, हजारीबाग, धनबाद, लातेहार, सरायकेला, चतरा व जामताड़ा शामिल हैं। बता दें पिछले दिनों बिहार के छपरा, सारण, सीवान और बेगूसराय जिले में जहरीली शराब से कई लोगों की मौत हो गयी थी। आपको बता दें कि इस जहरीली शराब कांड में सरकारी आंकड़ों के मुताबिक 38 लोगों की जान चली गई जबकि बीजेपी का दावा है कि 100 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। इस दुखद हादसे को देखते हुए ही झारखंड सरकार ने यह निर्णय लिया है। व्यापक अभियान

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

Your Opinion on this News...

You may also like

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More