रांची। राजधानी के सबसे व्यस्ततम मार्केट चर्च कांप्लेक्स में अभी थोड़ी देर पहले आग लग गई। आग चर्च कंपलेक्स के दूसरे तल पर होटल कावेरी के ठीक ऊपर की दुकान में भड़की थी। इस व्यस्ततम मार्केट कॉम्प्लेक्स में आग भड़कते ही वहां अफरा-तफरी की स्थिति मच गई। विशेषकर महिलाएं और बच्चे इधर-उधर भागने लगे। चर्च कंपलेक्स में मौजूद लोगों ने तत्काल इसकी सूचना स्थानीय थाने और फायर ब्रिगेड को दी। खबर लिखे जाने तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंच कर आग बुझाने का काम शुरू कर चुकी है।
रांची के चर्च कांप्लेक्स में लगी आग, देखें वीडियो …
रांची। राजधानी के सबसे व्यस्ततम मार्केट चर्च कांप्लेक्स में अभी थोड़ी देर पहले आग लग गई। आग चर्च कंपलेक्स के []
Aaditya Hriday
1 मिनट में पढ़ें
