📌 गांडीव लाइव डेस्क:

झारखंड में मौसम पूर्वानुमान 🌧️

रांची: मौसम विभाग ने झारखंड में 29 अक्टूबर तक राज्य के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की आशंका जताई है। आसमान में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। हालाँकि, अपर एयर साइक्लोनिक सर्कुलेशन का प्रभाव कम हो गया है, जिससे दक्षिणी क्षेत्र के अलावा अन्य क्षेत्रों में मौसम अधिकतर साफ रहेगा।

तापमान में कोई बड़ा परिवर्तन नहीं 🌡️

मौसम विभाग के अनुसार, अगले पांच दिनों में झारखंड के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होने की संभावना है। 24 अक्टूबर की सुबह कोहरे या धुंध के साथ दिन की शुरुआत होगी, जबकि दिन के समय आंशिक बादल छाए रहने और मौसम सूखा रहने की उम्मीद है। 25 अक्टूबर को भी अधिकतर जिला में सुबह के समय मध्यम कोहरे की संभावना है।