पलामू | एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने छह से ज्यादा लोगों को रौंद दिया है| नौडीहा बाजार प्रखंड के बिशनपुर पंचायत के भंगीया मोड़ के पास बड़ा हादसा हुआ है. जिसमें. जिसमें 4 बच्चों की मौत हो गयी है. जबकि एक हालत नाजुक बतायी जा रही है. वहीं स्कॉर्पियो का नंबर JH12K0992 बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो छतरपुर से डुमरिया की ओर जा रही थी. घटना के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए स्कॉर्पियों के ड्राइवर को हिरासत में ले लिया.
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि हादसे में मरने वाले चारों बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे. उसी दौरान दूसरी तरफ से आ रहे अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने बच्चों को कुचल दिया. वहां मौजूद ग्रामीणों ने हादसे के बाद शोर मचाना शुरू कर दिया. फिर घायल बच्चों को तुरंत नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. जहां डॉक्टर ने सभी को मृत घोषित कर दिया. बच्चों की पहचान गांव के ही मदन सिंह,सिकन्दर,रमजान और नाथू के पुत्र के रूप हुई है. वहीं मृतक बच्चों के नाम विवेक कुमार,आशीष कुमार,फिरोज और नीतीश बताया जा रहा है. इस हादसे के बाद से गांव में मातम पसर गया है.
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!