देवघर। सांसद खेल महोत्सव के तहत उड़ान-3 के नाम से मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। इस दौड़ का नामकरण मैराथन की जगह रैनाथन किया गया। इस दौड़ में शामिल 10 हजार से ज्यादा लोगों के साथ स्थानीय सांसद निशिकांत दुबे अपने पत्नी के साथ शामिल हुए। दौड़ में भाग लेने के लिए 12 हजार रजिस्ट्रेशन फॉर्म जारी किए गए थे। सभी उम्र और वर्ग के लोगों ने फॉर्म भरे। मौके पर सांसद ने कहा कि रजिस्ट्रेशन फॉर्म से हुई आमदनी के अलावा वह अपनी तरफ से अतिरिक्त एक लाख रुपए कैंसर पीड़ित मरीजों को इलाज के सहायतार्थ देंगे। दौड़ में महिलाएं भी शामिल हुईं। देवघर एम्स के डायरेक्टर डॉ. सौरभ वार्ष्णेय समेत गणमान्य लोगों ने भी दौड़ में हिस्सा लिया। सभी ने कहा कि इस दौड़ के माध्यम से हमलोग संदेश देना चाहते है कि स्वस्थ शरीर के लिए पैदल चलना या फिर दौड़ना जरूरी है। इस दौड़ से शहर को लोगों को संदेश दिया गया कि स्वस्थ्य रहने के लिए शारीरिक मेहनत जरूरी है।
सांसद खेल महोत्सव में दौड़े हजारों लोग, दिया स्वस्थ्य रहने का संदेश
देवघर। सांसद खेल महोत्सव के तहत उड़ान-3 के नाम से मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। इस दौड़ का नामकरण मैराथन की जगह रैनाथन किया गया। इस दौड़ में शामिल 10 हजार से ज्याद…
Aaditya Hriday
1 मिनट में पढ़ें

