प्रधानमंत्री फोन कर लोगों को धमकाने लगे हैं, क्या स्थिति हो गयी देश की : सीएम

By | November 11, 2022
cm

विधानसभा के विशेष सत्र में हेमंत सोरेन ने भाजपा पर जमकर बोला हमला

रांची। झारखंड विधानसभा के एक दिवसीय विशेष सत्र में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने देश के प्रधानमंत्री पर गंभीर आरोप लगाये। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के सर्वोच्च नेता प्रधानमंत्री अब लोगों को फोन पर धमकाने लगे हैं। क्या स्थिति हो गयी है देश की। मुख्यमंत्री श्री सोरेन ने सदन में राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी भारतीय जनता पार्टी पर जबर्दस्त हमला बोला। कहा कि रेपिस्ट को माला पहनाकर जेल से छुड़वा देते हैं। दूसरे राज्यों में जो रेप करने वाले लोग हैं, भारतीय जनता पार्टी के लोग उसका समर्थन करते हैं। यहां दुमका की बच्ची के साथ हादसा होता है, तो लोग हवाई जहाज से यहां आ जाते हैं। कहा कि हत्यारे, लुटेरे और मॉब लिंचिंग करने वालों को ये लोग माला पहनाते हैं। ये क्या सामाजिक समरसता बनायेंगे देश में। हेमंत सोरेन ने कहा कि आदिवासी, दलित, अल्पसंख्यकों को हमेशा संघर्ष करना पड़ा है। वर्तमान सरकार बहुसंख्यक आदिवासी, दलित, पिछड़ों को इतना मजबूत करेगी कि लोग ऐसे सामंती विचारधारा वाले लोगों को मुंहतोड़ जवाब देंगे। उन्होंने कहा कि ये लोग मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा के नाम पर वोट मांगते हैं। हम लोगों का पेट भरकर, उन्हें स्वरोजगार देकर, उनके पैर पकड़कर वोट मांगते हैं। उन्होंने कहा कि इनके बड़े-बड़े व्यापारी देश को लूटकर विदेशों में बस जाते हैं। देश में छोटे-मोटे कारोबार करने वाले लोग, किसान कर्जा नहीं चुका पाते, तो उन्हें जेल भेज देते हैं। राज्य में सीएनटी, एसपीटी और 1932 का जो विषय रहा है। मुख्यमंत्री श्री सोरेन ने कहा कि शिबू सोरेन के नेतृत्व में राज्य मिला। उनके सुपुत्र हेमंत सोरेन के नेतृत्व में 1932 का खतियान दिया जा रहा है। 27 फीसदी आरक्षण का कानून फिर से बहाल किया जा रहा है। यह साधारण चीज नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *