बेतिया। मुफस्सिल थाना क्षेत्र में चोर महनागनी स्थित गणपति ज्वेलर्स नामक दुकान में गुरुवार की रात चोरी करने घुसे। मौके पर दुकानदार पहुंचा तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी। हमले में दुकान मालिक और उसका भाई घायल हो गए, दोनों को जीएमसीएच में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार गुरुवार की देर रात रोज की तरह दुकान मालिक सुनील कुमार सोनी दुकान बंद कर घर चले गए थे। उनका घर दुकान से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर है। रात करीब एक बजे दुकान मालिक ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरा का लोकेशन अपने मोबाइल फोन पर देखा तो अचंभित रह गए। इसके बाद दुकान मालिक ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। उसके बाद दुकान मालिक कुछ पड़ोसियों को साथ लेकर दुकान पर पहुंचे। एक चोर भीतर प्रवेश कर गया था। जबकि कुछ बाहर थे। लोगों के आने की आहट सुन बदमाशों ने फायरिंग कर दी। इसी दौरान अजीत कुमार सोनी और सुनील कुमार सोनी को छर्रा लग गया। फायरिंग होते ही लोग पीछे हट गए।
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!