बेतिया। मुफस्सिल थाना क्षेत्र में चोर महनागनी स्थित गणपति ज्वेलर्स नामक दुकान में गुरुवार की रात चोरी करने घुसे। मौके पर दुकानदार पहुंचा तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी। हमले में दुकान मालिक और उसका भाई घायल हो गए, दोनों को जीएमसीएच में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार गुरुवार की देर रात रोज की तरह दुकान मालिक सुनील कुमार सोनी दुकान बंद कर घर चले गए थे। उनका घर दुकान से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर है। रात करीब एक बजे दुकान मालिक ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरा का लोकेशन अपने मोबाइल फोन पर देखा तो अचंभित रह गए। इसके बाद दुकान मालिक ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। उसके बाद दुकान मालिक कुछ पड़ोसियों को साथ लेकर दुकान पर पहुंचे। एक चोर भीतर प्रवेश कर गया था। जबकि कुछ बाहर थे। लोगों के आने की आहट सुन बदमाशों ने फायरिंग कर दी। इसी दौरान अजीत कुमार सोनी और सुनील कुमार सोनी को छर्रा लग गया। फायरिंग होते ही लोग पीछे हट गए।
विज्ञापन
आभूषण दुकान में चोरी करने घुसे बदमाशों ने की फायरिंग, दुकान मालिक सहित दो जख्मी

मुफस्सिल थाना क्षेत्र में चोर महनागनी स्थित गणपति ज्वेलर्स नामक दुकान में गुरुवार की रात चोरी करने घुसे। मौके पर दुकानदार पहुंचा तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी।
विज़ुअल मोड: इस ख़बर को 30 सेकंड की स्लाइड्स में देखें⚡ वेब स्टोरी देखें
पढ़ने के लिए अक्षर का आकार (Font Size):100%
आपके ज़िले की जानकारी
गांडीव लाइव को Google Discover और News पर फ़ॉलो करें
झारखंड और बिहार की हर बड़ी ख़बर सबसे पहले अपने मोबाइल फ़ीड में पाएँ