नगर पंचायत के सरकारी शिलापट्ट पर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष विरेंद्र मंडल के नाम अंकित होने पर विष्णु भैया मेमोरीयल फ़ाउंडेशन की मुख्य संरक्षक चमेली देवी ने घोर आपत्ति दर्ज कराई…..

नगर पंचायत के सरकारी शिलापट्ट पर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष विरेंद्र मंडल के नाम अंकित होने पर विष्णु भैया मेमोरीयल फ़ाउंडेशन की मुख्य संरक्षक चमेली देवी ने घोर आपत्ति दर्ज कराई है। चमेली देवी ने कहा है कि जामताड़ा नगर पंचायत एक सरकारी संस्थान है और नियमतः इसके कार्यक्रम में आधिकारिक रूप से सम्मिलित होने का हक़ सिर्फ़ संवैधानिक पद पर आसीन व्यक्तियों को हो। अन्य अगर कोई व्यक्ति शामिल होता है तो उसे सरकारी दस्तावेज़ों में अंकित करने का प्रोटोकोल नही है। बात अब इतनी आगे निकल गयी है कि सरकारी शिलापट्ट में भी पूर्व अध्यक्ष का नाम अंकित किया जा रहा है। उन्होंने सवालिया अन्दाज़ में कहा की क्या नगर पंचायत किसी व्यक्ति विशेष की जागीर है जो जिसे मनमाने ढंग से चलाया जा रहा है। आगे उन्होंने कहा कि ऐसा अब जामताड़ा में नही होगा, इस पूरे मामले की जानकारी वो उपायुक्त को देंगी और इस मामले में नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी की भूमिका संदेहास्पद है जो वो ऐसे कृत्यों पर सवाल न उठा कर व्यक्ति विशेष का समर्थन कर रहे है। जामताड़ा की जनता जागरूक है और अब किसी व्यक्ति का क़ब्ज़ा सरकारी संस्थाओं में नही होने दिया जाएगा। ग़ौरतलब है कि नगर पंचायत का एक शिलापट्ट जिसमें कार्य वार्ड 1 के जलापूर्ति पाइप लाइन के शिलान्यास की जानकारी लिखी है उसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व नप० अध्यक्ष का नाम अंकित है, जिसे लेकर पूरा विवाद खड़ा हुआ है।

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

Your Opinion on this News...

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More