टुकड़ों में मिली लाश Bihar Dead Body in Pieces : बिहार के सुपौल जिले में एक खौफनाक घटना सामने आई है। यहां नदी किनारे बोरी में बंद एक युवती का शव मिला है, जो 5 टुकड़ों में काटा गया था।
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है। घटना सुपौल जिले के नदी थाना क्षेत्र के कदमाहा पंचायत के वार्ड 11 परड़ी गांव की है। शनिवार दोपहर गांव के कुछ लोगों को नदी किनारे से तेज दुर्गंध महसूस हुई। पहले उन्हें लगा कि कोई जानवर मरा होगा, लेकिन जब वे पास गए तो देखा कि वहां दो बोरी पड़ी थीं, जिनसे बदबू आ रही थी।
बोरी में मिले शव के टुकड़े
यह भी पढ़े… Mahakumbh Stampede: सिर्फ 15 या 30 नहीं बल्कि हुई थी कई मौतें जिनको छुपाया जा रहा, तसवीरें देख अंदाज़ा नहीं लगा पाएंगे…
गांववालों ने जब बोरी खोली तो जो नजारा देखा, उससे वे डर गए। बोरी के अंदर युवती के शरीर के कटे हुए हिस्से थे। तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी गई। मौके पर नदी थाना अध्यक्ष अमित कुमार अपनी टीम के साथ पहुंचे और इलाके की तलाशी शुरू की। पुलिस को 2 बोरियों से युवती के शरीर के अलग-अलग हिस्से मिले। एक बोरी में हाथ, पैर और अन्य अंग थे, जबकि दूसरी बोरी से कटा हुआ धड़ बरामद हुआ। हालांकि, युवती का सिर अब तक नहीं मिला है। पुलिस ने इलाके में सर्च अभियान तेज कर दिया है। ( टुकड़ों में मिली लाश Bihar Dead Body in Pieces )
यह भी पढ़े… क्या हुआ जब रिश्वत लेते पकड़े गए राजस्व निरीक्षक, वीडियो वायरल
प्राथमिक जांच में यह साफ हो गया है कि युवती की हत्या बड़ी बेरहमी से की गई थी। पहचान छिपाने के लिए उसका सिर कहीं और फेंका गया होगा। शव की हालत देखकर लग रहा है कि हत्या के 4-5 दिन बाद उसे नदी किनारे फेंका गया है। पुलिस अब आसपास के थानों से संपर्क कर गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाल रही है, ताकि शव की पहचान हो सके और हत्या के पीछे की वजह का पता लगाया जा सके।
यह भी पढ़े… 4 लाख से ज्यादा लोगों को मिलेगा PM आवास योजना का लाभ, सरकार का बड़ा फैसला
