ठंड के मौसम में आने वाला अमरूद न सिर्फ टेस्टी होता है बल्कि गुणों से भी
भरपूर होता है। कई जगह पर इससे अलग-अलग तरह के व्यंजन भी बनाए जाते हैं। इसकी चटनी भी बनती है जिसे पराठे या सब्जी-रोटी के साथ भी खाया जाता है, जो खाने का भी स्वाद
दुगना कर देता है। तो इंतजार किस बात का, चलिए जानते हैं इस टेस्टी चटनी को बनाने का तरीका।
चटनी बनाने की विधि
स्टेप 1 :सबसे पहले अमरूद को अच्छी तरह से धो लें और उसके ऊपरी हिस्से को अलग से काट लें। इसके बाद इसे बड़े टुकड़ों में काट लें।
स्टेप 2 :मिक्सी जार में अमरूद, मिर्च, जीरा, धनिया, नींबू का रस, अदरक, काली मिर्च और नमक डालें।
स्टेप 3 : एक मिनट तक जार में सभी सामग्री को पिसने दें और फिर उसे एक बोल में निकाल लें।
स्टेप 4 : चटनी में काला नमक डालें और फिर उसे अच्छे से मिला लें। इसे पराठे या पकौड़ों के साथ खाएं।
सामग्री
1 अमरूद, 2 कटी हुई हरी मिर्च
आधा कप धनिया, एक चम्मच नींबू का रस, 1 इंच छिला हुआ अदरक का टुकड़ा, आधा टीस्पून काला नमक, 5 काली मिर्च, एक टीस्पून जीरा, नमक स्वादानुसार
गुणों से भरपूर टेस्टी अमरूद की चटनी
ठंड के मौसम में आने वाला अमरूद न सिर्फ टेस्टी होता है बल्कि गुणों से भीभरपूर होता है। कई जगह
1 मिनट में पढ़ें

आपके ज़िले की जानकारी
गांडीव लाइव को Google Discover और News पर फ़ॉलो करें
झारखंड और बिहार की हर बड़ी ख़बर सबसे पहले अपने मोबाइल फ़ीड में पाएँ