झरिया में निकली श्री श्याम ध्वजा पदयात्रा 365 दिन निशान शोभायात्रा

by Aaditya HridayAaditya Hriday


नगर भ्रमण के बाद श्याम प्रभू के चरणों में 5100 भक्तों ने किया निशान अर्पण

धनबाद। श्री श्याम ध्वजा पदयात्रा 365 दिन समिति, झरिया ने आज भव्य निशान शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा में 5100 श्याम भक्त हाथों में निशान लिए गाजे-बाजे के साथ नगर भर्मण किये। शोभायात्रा झरिया श्याम मंदिर से निकलकर लक्ष्मीनिया मोड़, सब्जी पट्टी, बाटा मोड़, मेन रोड, चार नंबर और धर्मशाला रोड होते हुए वापस श्याम मंदिर पहुंची और श्याम प्रभू के चरणों में निशान अर्पण किया गया। समिति के अध्यक्ष अमित चोखानी ने बताया कि गत 27 मार्च 2022 को भक्तों ने श्याम बाबा को 365 दिन निशान अर्पण करने का संकल्प लिया था। 27 मार्च 2023 को 365 दिन पूरे होने पर भव्य निशान यात्रा निकाली गई। इस अवसर पर शाम 4 बजे से नानी बाई का मायरा का आयोजन किया जायेगा। जिसमें विशाखाट्टनम से आए विख्यात भजन गायक नरेश शर्मा नानी बाई मायरा का पाठ करेंगे। आयोजन में किशन विरु शंघाई, रितेश अग्रवाल, अमित चोखानी, दिनेश गोयनका, सुमित सांवरिया, गणेश अग्रवाल, सूरज चोखानी, नरेश अग्रवाल, अजय चोधरी, दिनेश शर्मा, अंकित शर्मा, विवेक सिंघल, मधुसूदन लॉयल्का, अजय साव, सुजल गुप्ता, मनोज अग्रवाल, अनिल केजरीवाल सहित श्री श्याम ध्वजा पदयात्रा 365 दिन समिति के सभी सदस्य शामिल रहे।

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

Your Opinion on this News...

You may also like

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More