दशहरे पर पूजा पंडाल और शहर की स्थिति का लिया जायजा
रांची। एसएसपी किशोर कौशल और डीसी राहुल कुमार आज बाइक पर सवार होकर सड़क पर निकल पड़े। जिले के दोनों प्रमुख अधिकारी अपने मातहतों के साथ दुर्गा पूजा में सुरक्षा का जायजा ले रहे हैं।
दुर्गा पूजा के दौरान राजधानी रांची में विधि व्यवस्था को लेकर डीसी और एसएसपी लगातार घूम घूम कर निरीक्षण कर रहे हैं। सुरक्षा को लेकर लगातार दोनों अधिकारी घूम घूमकर मॉनिटरिंग करते देखे गए। इसी क्रम में बुधवार रात दोनों अधिकारी कोतवाली थाना पहुंचे और रांची के अलग अलग पूजा पंडाल में जा कर सुरक्षा का जायजा लिया। इस दौरान वहां उपस्थित अधिकारियों को कई दिशा निर्देश भी दिए। रांची के बड़ा तलब भी जा कर दोनों अधिकारियों ने निरीक्षण किया।






Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!