संक्रमणकाल में वैज्ञानिक आधार पर स्कूलों को खोलने पर निर्णय लेना चाहिए : रामेश्वर

by Aaditya HridayAaditya Hriday

इस बात का भी ध्यान रखा जाना चाहिए कि बच्चों की पढ़ाई बर्बाद नहीं हो

रांची। वित्त तथा खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा कि कोरोना संक्रमणकाल में वैज्ञानिक आधार पर स्कूलों को खोलने पर निर्णय होना चाहिए। इस बात का भी ध्यान रखा जाना चाहिए कि बच्चों की पढ़ाई बर्बाद नहीं हो। डॉ उरांव चुटिया में आयोजित स्वास्थ्य शिविर के उदघाटन के अवसर पर ये बातें कही। लोअर चुटिया स्थित एचएम पब्लिक स्कूल में मेगा रक्तदान सह नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का उदघाटन करते हुए मुख्य अतिथि राज्य के मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा कि रक्तदान महादान होता है। रक्तदान करने वाले को पता नहीं होता है, यह रक्त किसके काम आएगा। एक बार उन्हें भी सर गंगाराम अस्पताल में रक्त की जरुरत पड़ी थी, उन्हें भी यह पता नहीं कि किसके द्वारा किया गया रक्तदान उन्हें प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि विकास की पहली सीढ़ी शिक्षा ही होती है। वे इस बात के पक्षधर है कि उचित समय देखकर स्कूलों को खोलने पर निर्णय लिया जाए। वित्तमंत्री ने कहा कि निजी स्कूलों की आलोचना किया जाना ठीक नहीं है। निजी स्कूल बच्चों को शिक्षा के साथ लाखों लोगों को रोजगार भी दे रहा है। इस मौके पर पासवा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक कुमार दूबे, उपाध्यक्ष लाल किशोरनाथ शाहदेव, महासचिव डा.राजेश गुप्ता छोटू, डा.विनय भरत और स्कूल के संचालक अरविंद कुमार उपस्थित थे। मेगा रक्तदान सह नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन एचएम पब्लिब स्कूल के संस्थापक रहे आनंद कुमार जिनकी कोरोना काल में निधन हो गया था के 50वें जन्मोत्सव के मौके पर आयोजित किया गया। इस मौके पर एक प्रश्न के उत्तर में डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा कि गरीबों और मध्यमवर्गीय परिवार को 26 जनवरी से पेट्रोल पर प्रति लीटर 25 रुपये की छूट देने की योजना पर तेजी से काम कर रहा है। एप्प बनाया जा रहा है और समय रहते सभी प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। एक अन्य प्रश्न के उत्तर में उन्होंने ने कहा कि सरकार राजस्व के संसाधान में बढ़ोत्तरी पर ध्यान दे रही है। इस मौके पर पासवा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक कुमार दूबे ने कहा कि पासवा सरकार से यह मांग करती है कि कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए बच्चों के भविष्य को देखते हुए स्कूल के संचालन की अनुमति दी जाए। लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा पासवा की ओर से नेत्रजांच के दौरान मोतियाबिंद पाये जाने वाले मरीजोंं का निशुल्क आॅपरेशन भी कराया जाएगा। डा.राजेश गुप्ता ने कहा वर्ल्ड बैंक के वैज्ञानिक द्वारा स्कूल खोलने पर सहमति दिये जाने के आधार पर कल दिनांक 19 जनवरी को देशभर में पासवा द्वारा मुख्यमंत्रियों को ज्ञापन भेजा जाएगा। इस मौके पर स्कूल के संचालक अरविंद कुमार ने मंत्री रामेश्वर उरांव को फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया। मौके पर पासवा के डा.सुषमा केरकेट्टा, आलोक बिपिन टोप्पो, मुजाहिद इस्लाम, मजीद अंसारी, कैलाश कुमार, राशीद अंसारी,अमीन अंसारी, मो.अलताफ, मोहन प्रकाश मुख्य रुप से उपस्थित थे।

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

Your Opinion on this News...

You may also like

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More