📌 गांडीव लाइव डेस्क:
गोड्डा: गोड्डा मुफ्फसिल थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक महत्वपूर्ण कार्यवाही में 12 किलोग्राम अवैध गांजा पकड़ा है। इस दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि चार अन्य के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने एक मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं।पुलिस के अनुसार, 8 नवंबर 2025 की रात को प्राप्त सूचना के अनुसार, दो लोग बजाज पल्सर मोटरसाइकिल पर अवैध गांजा लेकर गोड्डा टाउन से पंजवारा (बिहार) की ओर जा रहे थे। चेकिंग के दौरान, संदिग्ध मोटरसाइकिल सवारों ने पुलिस को देखकर वहां से भागने की कोशिश की। पुलिस दल ने पीछा कर दोनों सवारों को पकड़ लिया। मोटरसाइकिल की सीट के ऊपर पीले रंग के प्लास्टिक के बोरों में भूरे रंग के शैलो टेप से पैक अवैध गांजा मिला, जिसका कुल वजन 12 किलोग्राम था। इस जब्ती के बाद गांजा, मोटरसाइकिल और एक रेडमी मोबाइल को थाने लाया गया।
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!