मटर पत्तागोभी कोफ्ता

by Aaditya HridayAaditya Hriday

लंच या डिनर को स्पेशल बनाना हो तो मलाई कोफ्ते की जगह मटर पत्तागोभी कोफ्ते को बनाया जा सकता है। इसका स्वाद सभी को काफी पसंद आएगा, इसके साथ ही ये सब्जी पोषण से भी भरपूर है। घर में अचानक अगर मेहमान आ जाएं और उन्हें खाने में कुछ अच्छा सर्व करना है तो मटर पत्तागोभी कोफ्ता की सब्जी एक बढ़िया विकल्प हो सकती है। मटर पत्तागोभी कोफ्ता को बनाना ज्यादा मुश्किल नहीं है। मटर और पत्तागोभी के कॉम्बिनेशन से तैयार होने वाले कोफ्ते काफी लजीज भी होते हैं। आपने अगर अब तक इस रेसिपी को ट्राई नहीं किया है तो हमारी बताई विधि की मदद से इसे आसानी से बना सकते हैं।
बनाने की विधि
मटर पत्तागोभी कोफ्ते बनाने के लिए सबसे पहले पत्तागोभी को काट लें और मटर को छीलकर दाने निकाल लें। अब मिक्सर जार में पत्तागोभी और मटर के दाने डालें। इसमें अदरक का टुकड़ा, हरी मिर्च, हरा धनिया डालकर सभी को से पीस लें। अब पत्तागोभी-मटर के इस पेस्ट को एक बड़ी बाउल में निकाल लें। इस पेस्ट में हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला सहित अन्य सभी सूखे मसाले डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें। फिर बेसन और स्वादानुसार नमक डालकर पेस्ट तैयार कर लें। अब एक कड़ाही में तेल डालकर गर्म करें। जब तेल गर्म हो जाए तो तैयार पेस्ट से कोफ्ते बनाकर कड़ाही में डालें और उन्हें तलें। कोफ्ते कुरकुरे और सुनहरे होने तक तलें और फिर एक बर्तन में निकाल लें। सारे पेस्ट से इसी तरह कोफ्ते तैयार कर बनाकर रख लें।
सामग्री
पत्तागोभी कटी-1 कटोरी, मटर – 1 कटोरी, हरी मिर्च – 2-3, बेसन – 1/2 कटोरी, हरी धनिया पत्ती – 3-4 टेबलस्पून, लाल मिर्च पाउडर – 1/2 टी स्पून, हल्दी – 1/2 टी स्पून, चाट मसाला – 1/2 टी स्पून, सौंफ-धनिया पाउडर – 1/2 टी स्पून, जीरा पाउडर – 1/4 टी स्पून, काली मिर्च पाउडर – 1 टी स्पून, नमक – स्वादानुसार
ग्रेवी के लिए
टमाटर – 5-6, मोटी हरी मिर्च – 1, गरम मसाला – 1 टी स्पून, लाल मिर्च पाउडर – 1 टी स्पून, अमचूर – 1 टी स्पून, सौंफ-धनिया पाउडर -2 टी स्पून, अदरक – 1/2 इंच टुकड़ा, हींग -1/4 टी स्पून, कसूरी मेथी -1 टी स्पून, सफेद तिल – 1 टी स्पून, मलाई – 2 टेबलस्पून, मक्खन – 1 टेबलस्पून, तेल – तलने के लिए, नमक – स्वादानुसार

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

Your Opinion on this News...

You may also like

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More