लोकसभा चुनाव से पहले बिहार में टूट जायेगा महागठबंधन : पशुपति पारस

By | January 20, 2023
Pasupati foto

रांची। केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री पशुपति कुमार पारस दो दिन के झारखंड दौरे पर रांची में है। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने दावा किया कि बिहार में लोकसभा चुनाव से पहले महागठबंधन टूट जाएगा। और नीतीश कुमार का प्रधानमंत्री बनने का सपना बिखर जाएगा। उन्होंने राजद और जदयू के बीच मचे घमासान के पीछे की वजह प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की कुर्सी बताया है। कहा कि तेजस्वी मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं, तो नीतीश कुमार प्रधानमंत्री। लेकिन तेजस्वी के लिए संकट यह है कि एक ही गठबंधन में राहुल गांधी और नीतीश कुमार भी है। मंत्री पारस ने कहा कि बिहार में एनडीए से अलग होकर नीतीश कुमार ने राजद के साथ महागठबंधन कर सरकार बनाई। उसी समय लोग इस महागठबंधन को बेमेल गठबंधन कहा था। आज पांच-छह माह में ही महागठबंधन के भीतर जिस तरह से हालात पैदा हो रहे हैं। उससे बिहार की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *