आज शुरू हो गया स्कूलों में आॅफलाइन क्लासेस, पहले दिन उपस्थिति रही कम

by Aaditya HridayAaditya Hriday
Published: Updated:

स्कूलों में किया जा रहा है गाइडलाइन का पालन, सभी के लिए मास्क लगाना अनिवार्य

रांची। कोरोना संक्रमण के कारण 23 महीनों से बंद स्कूलों के ताले आज खुल गए। सरकार की अनुमति के बाद राज्य के स्कूलों में आॅफलाइन क्लासेस शुरू हो गए हैं। हालांकि, रांची समेत 7 जिलों में 9वीं से 12वीं तक आॅफलाइन क्लासेस शुरू करने की अनुमति दी गई है। जबकि राज्य के बाकी 17 जिलों में पहली से 12वीं तक की कक्षाएं शुरू हो चुकी हैं। कोविड-19 प्रोटोकॉल का ध्यान में रखते हुए आज से आॅफलाइन क्लासेस शुरू की गई है। उपर के क्लासों के लिए कुछ दिनों के लिए स्कूल खोला गया था। लेकिन कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए गत जनवरी में सभी शिक्षण संस्थानों को बंद कर दिया गया था। जबकि लगभग 2 सालों से पहली से पांचवीं तक की कक्षाएं पूरी तरह ठप थी। हालांकि राज्य सरकार के आपदा प्रबंधन विभाग के निर्देश के बाद आज से राज्य के 17 जिलों में पहली से लेकर 12वीं तक के बच्चों के लिए स्कूल ओपन कर दिया गया है। वहीं रांची समेत सात जिलों में 9वीं से लेकर 12वीं तक के बच्चों के लिए स्कूल खोला गया है। स्कूल संचालन के दौरान कोरोना प्रोटोकॉल का ध्यान रखा जा रहा है। इसे लेकर आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से एक गाइडलाइन भी जारी किया गया है। जिसका हर हाल में स्कूलों को पालन करना होगा। स्कूलों में आज सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखते हुए, मास्क और सेनेटाइजेशन का इस्तेमाल करने के बाद स्कूलों में प्रवेश की अनुमति दी गई। आपदा प्रबंधन विभाग के आदेश के अनुसार आॅफलाइन क्लास में उपस्थिति को स्कूलों के लिए वैकल्पिक रखा गया है। स्कूलों में उपस्थिति के लिए आॅफलाइन क्लास अनिवार्य नहीं है। स्कूलों में सामूहिक सांस्कृतिक कार्यक्रम पर रोक है। जो बच्चे अभिभावक से अनुमति लेकर स्कूल पहुंच रहे हैं। उन्हें स्कूलों में एंट्री दी गई। समय-समय पर शिक्षकों और छात्रों का भी जिला प्रशासन के द्वारा स्कूल कैंपस में ही कोविड टेस्ट करवाया जाएगा।

स्कूल परिसर में वर्षो बाद दिखी चहल-पहल
विभिन्न जिलों में स्कूल खुलने के साथ ही परिसर में चहल-पहल देखने को मिली। हालांकि मौसम खराब होने की वजह से और पहला दिन होने के कारण बच्चों की उपस्थिति कम दिखी। स्कूल पहुंचे बच्चों का कहना है कि स्कूल बंद नहीं होना चाहिए। अब उन्होंने भी कोरोना से लड़ना सीख लिया है। उनका पठन-पाठन काफी प्रभावित हुआ है। इसलिए कोरोना महामारी को लेकर जारी प्रोटोकॉल का ध्यान रखते हुए स्कूल खुला रखना चाहिए। स्कूल प्रबंधकों ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का ध्यान रखते हुए सभी तरह की तैयारियां की है।

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

Your Opinion on this News...

You may also like

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More