ससुराल वालों पर दहेज हत्या को केस दर्ज, घटना के बाद सभी हो गये फरार
देवघर। मोहनपुर थाना क्षेत्र के मोरने गांव में दहेज के लिए एक नवविवाहिता को जला कर मार डाला गया। आठ माह पूर्व ब्याही गई रेश्मा को उसके ससुरालवालों के द्वारा जलाकर मारने का मामला सामने आया है। घटना के बाद से ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हैं। जानकारी मिलते ही एसपी ने घटनास्थल का मुआयना किया। उन्होंने ग्रामीण व मृतका के मायके वालों से जानकारी ली। बाद में एसपी ने थाना प्रभारी को बयान के आधार पर प्राथमिकी लिखकर कार्रवाई का निर्देश दिया। इधर मृतका के पिता पथरहड्डा ओपी क्षेत्र के मंझलाडीह निवासी मो. सत्तार मियां ने मोहनपुर थाना में ससुराल वालों के खिलाफ दहेज के लिए जलाकर हत्या कर देने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराया है। उनका कहना है कि बेटी की शादी के समय अपने सामर्थ्य के अनुसार नकदी सहित अन्य चीजें उपहार स्वरूप दिया था। शादी के 15 दिनों तक सब कुछ ठीक-ठाक रहा। इसके बाद उसका दामाद शबीर अंसारी, समधी सरफुद्दीन मियां, समधिन तीनों मिलकर दहेज के रूप में दो लाख रुपया नकद व एक मोटरसाइकिल की मांग करने लगे। जिसकी जानकारी होने पर उन्होंने बेटी के ससुराल जाकर समझाने का काफी प्रयास किया। लेकिन इसका बेटी के ससुरालवालों पर कोई असर नहीं हुआ। 29 दिसंबर को 12 बजे पति, सास व ससुर के अलावा इरसाद अंसारी ने मिलकर एक साजिश के तहत रेश्मा की हत्या कर दी। जान मारने के बाद साक्ष्य को छिपाने के लिए आग लगाकर जला दिया।
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!