दरभंगा। दरभंगा के 56 पर डुमरी स्थित विश्वकर्मा मंदिर के सामने दो दिन पहले सड़क जाम कर पुलिस के साथ मारपीट की गई थी। अमर्यादित व्यवहार करने के मामले में पुलिस की ओर से बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इसी के तहत अंचल पुलिस निरीक्षक सुरेश कुमार राम के नेतृत्व में अपर थानाध्यक्ष आरती कुमारी ने रात दलबल के साथ डुमरी और जनपट्टी टोला में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने पांच नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इधर, प्रशिक्षण से लौटे थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश झा ने बताया कि गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में रामप्रसाद पंडित और उसका बेटा राजू पंडित, कमलेश साहु, प्रमोद मंडल, सिकंदर पासवान शामिल है। उन्होंने बताया कि सभी गिरफ्तार व्यक्ति नामजद हैं। वीडियो से सत्यापन किया गया है। शेष अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
दरभंगा पुलिस के साथ दुर्व्यवहार के मामले में पांच लोग गिरफ्तार
दरभंगा। दरभंगा के 56 पर डुमरी स्थित विश्वकर्मा मंदिर के सामने दो दिन पहले सड़क जाम कर पुलिस के साथ []
Aaditya Hriday
1 मिनट में पढ़ें
