पिता बड़े कपड़ा कारोबारी, 22 फरवरी को राजस्थान में लेंगी दीक्षा
किशनगंज। किशनगंज में संपन्न परिवार की बेटी जैन साध्वी बनेंगी। कपड़ा कारोवारी महेंद्र मनीषा लोढ़ा की पुत्री व चार्टर्ड अकाउंटेंट कुशल लोढ़ा की बहन नेहा लोढ़ा की उम्र 23 साल है। वह 22 फरवरी को राजस्थान के विजयनगर में जैन साधु विजयराज जी महाराज से भागवती दीक्षा लेंगी। बताया जाता है कि 13 वर्ष पूर्व नेहा के बड़े पिता राजेन्द्र लोढ़ा की लुटेरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। उस घटना का मन में गहरा प्रभाव पड़ा और वैराग्य उत्पन्न हो गया। एक वर्ष बाद नेहा की मुलाकात जैन साधु से हुई। साधु ने उसकी मनोस्थिति को भांपा और उसके वैराग्य की भावना को समझते हुए उसे इस मार्ग को अपनाने की सलाह दी। इसके बाद से ही नेहा जैन साधुओं, जैन साध्वियों के कठिन जीवन का अनुसरण कर उसको अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाया वह जप-तप का मार्ग अपनाकर जैन साध्वी के रूप में अपना भविष्य निर्धारित करने वाली नेहा लोढ़ा के दीक्षा लेने से पूर्व समाज की ओर से उसका अभिनंदन किया गया।
समारोह में समाज के वरिष्ठ जनों द्वारा नेहा लोढ़ा की दादी, पिता महेंद्र लोढ़ा, माता मनीषा देवी, बुआ, भाई और पूरे परिवार को साधुवाद दिया। साधुओं के अनुरूप अपने को ढालने लगी। उसके माता-पिता और परिजनों ने कठिन साधु जीवन का हवाला देते हुए उसे मार्ग से हटाने की कोशिश की, लेकिन नेहा दृढ़ निश्चय कर चुकी थी और वह आगे बढ़ती रही।
पिता बड़े कपड़ा कारोबारी, 22 फरवरी को राजस्थान में लेंगी दीक्षा
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!