कोडरमा। कोडरमा-बरकाकाना-रांची रेलखंड पर देर रात पहाड़ का मलबा अचानक गिर गया। मलबा के रेलवे ट्रैक पर जमा हो जाने से टेÑनों को परिचालन बाधित हो गया। पहाड़ का मलबा जवाहर पुल के पास वाली रेल पटरी पर गिरी। घटना के बाद रात को ही कर्मियों के द्वारा युद्ध स्तर पर काम शुरू किया गया। जिसके बाद पटरी से मलबा हटा दिया गया है। मलबा हटने के बाद मालगाड़ी का परिचालन शुरू किया गया। फिर इस ट्रैक पर ट्रेनें सुचारू रूप से चल रही है। रेलवे सूत्रों के अनुसार पटरियों के नॉन इंटरलॉकिंग का काम हो रहा है। इसलिए पिछले कुछ दिनों से इस ट्रैक पर पैसेंजर ट्रेन नहीं चल रही है। जानकारी हो कि रेल पटरी और बरही से कोडरमा तक निमार्णाधीन फोरलेन सड़क के बीच पहाड़ है। जिसकी वजह से यहां अक्सर ऐसी घटनाएं होती रहती है। पिछले साल भी इसी पहाड़ से मलबा गिरा था। जिसकी वजह से ट्रेनों का परिचालन घंटों बाधित हुई थी। यात्रियों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
कोडरमा में रेलवे ट्रैक पर रात को गिरा पहाड़ का मलबा, परिचालन हुआ बाधित
कोडरमा। कोडरमा-बरकाकाना-रांची रेलखंड पर देर रात पहाड़ का मलबा अचानक गिर गया। मलबा के रेलवे ट्रैक पर जमा हो जाने
1 मिनट में पढ़ें

आपके ज़िले की जानकारी
गांडीव लाइव को Google Discover और News पर फ़ॉलो करें
झारखंड और बिहार की हर बड़ी ख़बर सबसे पहले अपने मोबाइल फ़ीड में पाएँ