मुख्य अथिति होंगे सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, नागपुरी गीत-संगीत का होगा कार्यक्रम
रामगढ़। प्रखंड के कुंदरू कला पंचायत अंतर्गत दामोदर नदी किनारे बगलामुखी धाम परिसर में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मकर सक्रांति टुसू मेला महोत्सव का आयोजन किया गया है। कल 15 जनवरी रविवार को भव्य आयोजन किया जायेगा। मकर सक्रांति मेला महोत्सव के मुख्य अथिति गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी व उदघाटन आजसू रामगढ़ विधानसभा की प्रभारी सुनीता चौधरी द्वारा किया जाएगा। जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में रामगढ़ जिला परिषद अध्यक्ष सुधा चौधरी एवं रामगढ़ पार्षद धनेश्वर महतो उपस्थित मौजूद रहेंगे। मेला महोत्सव समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि इस वर्ष भी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसमें झारखंडी संस्कृति की झलक दिखेगी। नागपुरी और खोरठा के दर्जनों कलाकार द्वारा गीत और नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा। जिसमें मुख्य रुप से नागपुरी गायिकी सुमन गुप्ता, प्रीतम कुमार, राजेश राज, हास्य कलाकार मजबूल खान एवं संगीता की जोड़ी, दिलीप राज, संध्या रानी, जोया सहित दर्जनों कलाकार द्वारा नृत्य प्रस्तुत करेंगे। यह जानकारी मेला समिति के अध्यक्ष मोहराई महतो, सचिव बालेश्वर महतो उर्फ मिट्ठू, संरक्षक रामसेवक महतो (मुखिया डुंडी), मुख्य संरक्षक सह मुखिया किशुन राम मुंडा एवं सुनील मेहता ने संयुक्त रूप से दी।
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!