तेंदुआ ने ली एक और बच्चे की जान, वन विभाग तेंदुए को पकड़ने में असफल

by Aaditya HridayAaditya Hriday

गढ़वा। आदमखोर तेंदुआ ने एक और बच्चे की जान ले ली। रंका अनुमंडल क्षेत्र के कुशवार में एक और बच्चा तेंदुए का शिकार बना है। वन विभाग की टीम लगातार तेंदुआ की तलाश में कई जगहों की खाक छान रही है। इस बीच तेंदुए ने एक और बच्चे की जान ले ली है। गांव कुसवार में बुधवार की देर शाम तेंदुआ ने 12 साल के बच्चे की जान ली। जिसका नाम हरेंद्र घांसी बताया जा रहा है। बच्चे को मारने के बाद तेंदुआ ने कुशवार गांव निवासी मंसूर मंसूरी के गौशाला में बंधे एक बैल को मार डाला। वहीं, दूसरे बैल को गंभीर रूप से घायल कर दिया। हरेंद्र घांसी अपने दोस्तों के साथ खेलकर वापस लौट रहा था। इसी दौरान वह तेंदुआ का शिकार हो गया। पिता बली घांसी और दूसरे ग्रामीण इस हमले से बेहद गुस्से में हैं। ग्रामीणों के अनुसार तेंदुआ ने हरेंद्र पर हमला करते हुए उसका गर्दन दबोच लिया और उसे जंगल की ओर खींच कर ले जाने लगा। तेंदुआ को देखते ही दूसरे लड़के डर से चिल्लाने लगे। बच्चे की चिल्लाहट सुनकर आसपास के ग्रामीण दौड़े। तब तेंदुआ बालक हरेंद्र को छोड़कर भाग गया। तेंदुआ पिछले दो सप्ताह से लगातार किसी ने किसी घटना को अंजाम दे रहा है। वन विभाग तमाम प्रयासों के बाद भी तेंदुआ को अबतक नहीं पकड़ सका है। तेंदुए के पद चिन्ह पर ड्रोन से खोजबीन करते हुए गढ़वा जिला के वन प्रमंडल पदाधिकारी शशि कुमार रंका प्रक्षेत्र के गोपाल चंद्रा एवं वन कर्मी कर रहे थे। इसी बीच आज रमकंडा प्रखण्ड अंतर्गत बलीगढ के कुशवार में एक और बालक को तेंदुए ने अपना निवाला बना लिया है। अनुमंडल की यह तीसरी घटना है। वन प्रमंडल दक्षिण के गढवा जिला पदाधिकारी शशि कुमार ने घटना की पुष्टि की है।

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

Your Opinion on this News...

You may also like

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More