सेहत के साथ त्वचा व बालों की खूबसूरती बढ़ाने में भी मददगार है लेमनग्रास

by Aaditya HridayAaditya Hriday


लेमन ग्रास में कई ऐसे गुण होते हैं, जो आपकी त्वचा और बालों की सेहत संवार सकते हैं। स्वस्थ त्वचा और सुंदर बालों के लिए इसके इस्तेमाल जानिए यहां।

  1. बोल में दो टेबलस्पून मुल्तानी मिट्टी, 3-4 बूंद लेमनग्रास एसेंशियल आॅयल और एक टेबलस्पून एलोवेरा जैल को मिलाकर पेस्ट बना लें। चेहरे-गर्दन पर यह पेस्ट लगाएं और कुछ देर बाद पानी से धो लें। त्वचा खिल उठेगी।
  2. एक लीटर पानी में थोड़ा सा लेमनग्रास उबालें। ठंडा होने पर पानी छानकर अलग कर लें। इससे सिर में मौजूद अतिरिक्त तेल तो दूर होगा ही, बालों से अच्छी खुशबू भी आएगी।
  3. फेशियल स्टीम लेते समय पानी में थोड़ी सी लेमनग्रास अच्छी तरह धोकर डाल दें। ब्लैकहेड्स दूर होंगे।
  4. तेज गर्म नारियल तेल में थोड़ा सा लेमनग्रास डालें और कुछ देर बाद छानकर बालों में लगाएं। डैंड्रफ खत्म करने में यह काफी असरकारी है।
  5. थोड़ा सा लेमनग्रास पानी में उबाल लें। पानी को छानकर आइस-ट्रे में भरें और फ्रीजर में रख दें। तैयार आइस क्यूब को मुंहासों पर रगड़ें। जल्द ही मुंहासे गायब हो जाएंगे।
  6. एक बोल में दो टेबलस्पून शहद और एक टेबलस्पून ओटमील को अच्छी तरह मिला लें। फिर इसमें एक टीस्पून लेमनग्रास आॅयल मिलाकर चेहरे पर लगाएं और दस मिनट बाद पानी से धो लें। जल्द ही एक्ने खत्म हो जाएंगे।
  7. बोल में दो टेबलस्पून जोजोबा आॅयल, 5 ड्रॉप्स लेमनग्रास आॅयल, 5 ड्रॉप्स टी ट्री आॅयल और 10 ड्रॉप लैवेंडर आॅयल की मिलाएं। हफ्ते में तीन बार इसे एक्ने पर लगाएं। कुछ दिनों में एक्ने दूर हो जाएंगे।

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

Your Opinion on this News...

You may also like

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More