जमशेदपुर में बड़ी चोरी की वारदात
बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के गुरुद्वारा बस्ती में एक बंद घर को चोरों ने अपना निशाना बनाते हुए एक बड़ी चोरी को अंजाम दिया है। चोरों ने घर का ताला तोड़कर लगभग 40 हजार रुपये नकद और 44 लाख रुपये मूल्य के सोने के आभूषण चुरा लिए। जानकारी के अनुसार, पीड़ित क्रिस्टोफर अथैड अपने परिवार के साथ ओडिशा गए हुए थे, जबकि उनके भाई एडवर्ड अथैड बेंगलुरु में थे। इस दौरान चोरों ने खाली पड़े घर को निशाना बनाया। परिवार 21 मई को लौटने पर देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है और अलमारी खुली पाई गई।
पुलिस ने शुरू की जांच
पीड़ित क्रिस्टोफर अथैड ने बताया कि 20 मई को उनकी मेड ने उन्हें सूचित किया था कि मुख्य द्वार का ताला गायब है, जिससे चोरी की आशंका बढ़ गई थी। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी और मामला दर्ज कराया गया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य इकट्ठा किए हैं। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि वे मामले की गंभीरता से जांच कर रहे हैं और जल्दी ही आरोपियों तक पहुंचने के प्रयास कर रहे हैं।
