विशुनपुरा में कच्चे मकान को बम से उड़ाने का प्रयास, पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त

By | November 29, 2022
Garwah foto

रात एक बजे की घटना, परिवार में 10 साल से चल रहे संपति विवाद है कारण

गढ़वा। विशुनपुरा के अमहर गांव निवासी बनारसी मेहता के कच्चे मकान को बम से उड़ाने का प्रयास किया गया। इससे घर का पिछला क्षतिग्रस्त हो गया। यह घटना सोमवार देर रात लगभग 1 बजे की बतायी जा रही है। बनारसी मेहता के भाई बलराम मेहता में बताया कि रात में सभी परिवार घर में सो रहे थे। तभी अचानक जोरदार धमाका हुआ, उसके बाद देखा कि घर के पीछे का कुछ भाग गिरा हुआ है। परिजनों ने आज सुबह स्थानीय थाना को इसकी सूचना दी। घटना की सूचना पर थाना प्रभारी बुद्धराम सामद ने घटना स्थल का जायजा लिया। वह मामले की जांच कर रहे हैं। परिजनों ने बताया कि रात में बम ब्लास्ट होने के बाद पूरा घर हिलने लगा था। पूरे घर में धूल भर गयी है। इधर, घर के बीरेंद्र मेहता की पत्नी अंजली देवी ने बताया कि क्षतिग्रस्त हुआ मकान मेरे हिस्सा में है। इन्होंने बताया कि हम शादी में मायके गये हुए थे। बाकी और परिजन घर पर ही थे। कहा कि इस तरह की घटना से सभी परिवार दहशत में हैं। भुक्तभोगी बनारसी मेहता के कच्चा मकान का पिछली भाग बम विस्फोट होने से काफी क्षतिग्रस्त हो गया है। मकान का छप्पर दूर-दूर तक बिखर गया है। मकान को विस्फोट करने के लिए लगभग 150 मीटर दूर तक तार बिछाया गया था। घटना स्थल पर एक थैला मिला है। घटना की सूचना पर पहुंचे एसडीपीओ प्रमोद केशरी एवं इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने घटना स्थल पर गहनता से छानबीन की। स्थल पर बिछाए गये तार को जब्त कर लिया गया है। एसडीपीओ ने घटना के संबंध में परिजनों से जानकारी ली। भुक्तभोगी द्वारा इस घटना के पीछे आपसी विवाद बताया जा रहा है। बताया गया कि लगभग 10 वर्ष से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। जमीन को लेकर कई बार मारपीट की घटना भी घटी है। ये मामला अदालत में है। इधर, ग्रामीणों ने बताया कि रात में बम की आवाज काफी जोरदार थी। आवाज इतनी जोरदार थी कि आसपास के सभी लोग दहशत में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *