ये सदन में कान पकड़ कर माफी मांगे, नहीं तो इनकी हम ऐसी-तैसी कर देंगे…

by Aaditya HridayAaditya Hriday
Published: Updated:

विधानसभा में भिड़े भाजपा- कांग्रेस विधायक

रांची। विधानसभा के मानसून सत्र में आज उस समय अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गयी, जब भाजपा विधायक शशिभूषण मेहता ने कांग्रेसी विधायक इरफान अंसारी पर टिप्पणी करते हुए कहा कि – हम चाहते हैं कि ये सदन में कान पकड़ कर माफी मांगे, नहीं तो इनकी हम ऐसी-तैसी कर देंगे। इतना कहते हुए श्री मेहता विधायक इरफान अंसारी की ओर बढ़ते हुए अपने कुर्ते के बाजू को ऊपर चढ़ाने लगें। इस स्थिति को देखते हुए वरिष्ठ कांग्रेसी विधायक उमाशंकर अकेला ने शशिभूषण मेहता को रोक लिया, अन्यथा सदन में मारपीट की घटना से लोकतंत्र शर्मसार हो सकता था। श्री मेहता के इस रवैये और वक्तव्य से सदन में जबरदस्त हंगामा शुरु हो गया।

सत्ता पक्ष के विधायकों ने अध्यक्ष को संबोधित करते हुए श्री मेहता पर गुंडागर्दी करने का आरोप लगाया और उनको सदन से बाहर करने के लिए हंगामा करने लगे। स्थिति ऐसी बन गयी कि विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो अपनी सीट से गुस्सा कर उठें और जोर-जोर से बोलते हुए विधायक श्री मेहता पर विधानसभा को अखाड़ा बनाने का आरोप लगाया और उन्हें शांति से अपने आसन पर बैठने का निर्देश दिया। हालांकि, स्पीकर की आवाज भी शोरगुल में दबी रह गयी।

इरफान को देखते ही भड़क गये मेहता

इधर अन्य दिनों की तरह भाजपा के विधायक वेल में हंगामा कर रहे थेइसी बीच इरफान अंसारी सदन में पहुंचे तो शशिभूषण मेहता उनको देखते ही भड़क गए। कहा कि इधर आओ तुमको बताते हैं।शशि भूषण मेहता इस कदर नाराज थे कि इरफान अंसारी की तरफ आग बबूला होकर बढ़ने लगे। बाद में दोनों विधायकों के बीच बीचबचाव किया गया।

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

Your Opinion on this News...

You may also like

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More