
रांची | आडानी प्रकरण को लेकर रांची महानगर कांग्रेस के हटिया प्रखंड के अध्यक्ष गोपाल उपाध्याय के नेतृत्व में आज सोमवार को इंसलरी चौक स्तिथ SBI बैंक के समक्ष धरना दिया एव प्रदर्शन किया। मौके पर प्रदेश कांग्रेस महासचिव अजयनाथ शाहदेव ने कहा कि हम प्रखंड में धरना देकर पंचायत तक लोगों को बताएंगे कि किस तरह प्रधानमंत्री ने हमें ठगा है। हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के जरिए हम जनता को बताएंगे कि कैसे जनता के साथ ये लोग छल करते हैं। अजयनाथ शाहदेव ने
बताया कि अडानी समूह कों लगातार फायदा पहुंचाने का काम पीएम ने किया। अडानी के शेयर गिरते ही लोगों के LIC और SBI में जमा किये पैसे डूबने लगे।

प्रखंड अध्यक्ष गोपाल उपाध्याय ने कहा कि किसी तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अडानी ग्रुप से मित्रता एसबीआई और एलआईसी में जमा राशि को बर्बाद कर रही है। इसका खमियाजा देश की गरीब जनता भुगत रही है। उन्होंने बताया कि हिंडनबर्ग रिपोर्ट के बाद अडानी ग्रुप के शेयरों में गिरावट आयी।
कांग्रेस युवा नेता इंदरजीत सिंह ने कहा कि अडानी समूह के शेयरों में निरंतर बिकवाली के कारणए 31 दिसंबर 2022 से समूह में एलआईसी के शेयरों के मूल्य में आश्चर्यजनक रूप से 52000 करोड़ रुपये की गिरावट आई है। इनका मूल्य अब मात्र 32000 करोड़ रुपये रह गया है और एलआईसी तथा इसके करोड़ों पॉलिसीधारकों द्वारा कमाया गया सारा लाभए जो अब हम सभी जानते हैं कि स्टॉक मार्केट में हेरफेर और मनी लॉन्ड्रिंग के कारण हुआ थाए उस सारे लाभ का सफाया हो गया है और एलआईसी को एक बहुत बड़ा नुकसान हुआ है।मौके पर गोपाल उपाध्याय,अजयनाथ शाहदेव, बबलू शुक्ला, इंदरजीत सिंह,काजल भटाचार्य, निरंजन कुमार,परवेज़ आलम, मनोज राय, चंदन यादव, मुकुल प्रसाद, राज अरोड़ा, नागेश्वर साहू, आशीष कुमार, आकाश रजवार,रवि, चंदन कुमार, अभिषेक सिंह एव सैकड़ो लोग मौजूद थे।
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!