हजारीबाग। शांतिपूर्वक रामनवमी समापन को लेकर हजारीबाग यूथ विंग के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक समेत तमाम पदाधिकारियों एवं रामनवमी महासमिति के अध्यक्ष, विभिन्न संगठनों के राम भक्तों का हृदय से आभार प्रकट किया। हजारीबाग यूथ विंग के संरक्षक चंद्रप्रकाश जैन ने कहा कि हजारीबाग की रामनवमी यूं ही इंटरनेशनल नहीं कहलाती है क्योंकि जहां एक और पूरे भारतवर्ष में रामनवमी समापन हो जाता है तो हमारे हजारीबाग में दशमी तिथि से प्रारंभ एकादशी तिथि के देर रात तक चलता है। जिसको ऐतिहासिक रूप से संपन्न कराने के लिए उपायुक्त पुलिस अधीक्षक समेत तमाम पदाधिकारियों,रामनवमी महासमिति सहित विभिन्न संगठनों के राम भक्तों का हजारीबाग यूथ विंग की ओर से हृदय से आभार प्रकट करता हूं। विशेष रूप से आभार उपायुक्त नैंसी सहाय, डीडीसी प्रेरणा दीक्षित, सहायक नगर आयुक्त शताब्दी मजूमदार के प्रति प्रकट किया गया है।
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!