भारत सरकार द्वारा आपदा अलर्ट सिस्टम का परीक्षण
आज सुबह 11:46 बजे, एक अनपेक्षित घटना के तहत देशभर में लोगों के मोबाइल फोन एक साथ तेज आवाज में बजने लगे। यह अलार्म लगभग एक मिनट तक बजता रहा, जिससे कुछ समय के लिए अजीब सा माहौल बन गया। इसके साथ ही, स्क्रीन पर एक संदेश भी फ्लैश हुआ, जिसमें बताया गया कि यह भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे आपदा अलर्ट सिस्टम का परीक्षण है। अलार्म अपने आप बंद हो गया, लेकिन इस दौरान कई लोग हैरान रह गए।
एआई वॉयस संदेश से हुआ लोग परेशान
इस अलर्ट के साथ लोगों के फोन में एआई आधारित वॉयस संदेश भी सुनाई दिया, जिसने अधिकतर लोगों का ध्यान आकर्षित किया। हालांकि, सरकार ने इस परीक्षण की पूर्व सूचना पहले ही दी थी, लेकिन जिन लोगों को इसकी जानकारी नहीं थी, वे अचानक अपने फोन के बजने से घबरा गए। इस दौरान, लोग आपस में यह पूछते हुए नजर आए कि आखिर यह स्थिति क्या है।