मेहंदी के रंग को दें गहरा लुक

by Aaditya HridayAaditya Hriday

शादी का सीजन चल रहा है। इस सीजन में आपको गली, मोहल्ले, चौक-चौराहे में ‘मेहंदी लगा के रखना, डोली सजा के रखना’ मुबारक हो तुमको, ये शादी तुम्हारी जैसे गाने सुनने को मिलते होंगे। मेहंदी का शादी में विशेष महत्व होता है, क्योंकि यह खुशी और प्यार का प्रतीक है। इसलिए शादी में दुल्हन और उनकी सहेलियां मेहंदी लगाती हैं। हालांकि, कई मौके पर ऐसा देखा गया है कि मेहंदी का रंग बड़ी जल्दी बेरंग हो जाता है। ऐसे में दुल्हन की सहेलियों के जेहन में एक ही सवाल हमेशा उमड़ता रहता है कि मेहंदी का रंग कैसे गहरा किया जाए ? ऐसे में आज हम आपको कुछ घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं। जिसे अपनाकर आप अपनी मेहंदी को गहरा रंग दे सकते हैं।
लौंग : जब आप महेंदी लगाएं तो मेहंदी लगाने के बाद तवे पर लौंग को भूनें और लौंग के धुंए से अपने हाथों की सिकाई करें। ऐसा करने से हाथों की मेहंदी का रंग गहरा होता है।
बाम : वैसे तो बाम का उपयोग दर्द दूर करने में किया जाता है, लेकिन क्या आपको पता है कि बाम मेहंदी के रंग को गहरा करने में भी सहायक है। ऐसे में जब आप मेहंदी लगाएं तो लौंग के धुंए से सिकाई के बाद अपने हाथों में बाम लगएं। ऐसा करने से मेहंदी का रंग गहरा उभरता है।
जब आप मेहंदी उतारते हैं तो अपने हाथों को पानी से न धोएं, बल्कि अपनी हथेलियों से मेहंदी को रगड़कर निकालें। इसके बाद अपने हाथों को एक घंटे तक न धोएं। ऐसा करने से मेहंदी का रंग गहरा दिखेगा।
चीनी-नींबू : हाथों की मेहंदी को गहरा रंग देने के लिए चीनी-नींबू कारगर है। जहां, चीनी मेहंदी को हाथों में देर तक लगे रहने में मदद करती है। वहीं, नींबू का रस मेहंदी को गहरा लुक देने का काम करता है। ऐसे में जब कभी आप मेहंदी लगाएं तो इसमें चीनी का सिरका और नींबू का रस जरूर मिक्स करें। इसके बाद आप मेहंदी को अपने हाथों में उतारें।
मेहंदी उतारने का सही तरीका : मेहंदी लगाने वालों को धैर्यवान होना चाहिए। ऐसे में जब कभी आप अपने हाथों में मेहंदी लगाती है तो मेहंदी लगाने के बाद तकरीबन सात से आठ घंटों तक इसे लगा रहने दें। आप चाहे तो इसे 12 घंटों तक भी लगाकर रख सकती हैं। बेहतर होगा कि आप रात में सोने से पहले मेहंदी लगाएं, और अगली सुबह को इसे उतारें।

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

Your Opinion on this News...

You may also like

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More