आपराधिक संगठन एनएसपीएम पर गिरिडीह पुलिस की दबिश

by Aaditya HridayAaditya Hriday

गिरिडीह। आपराधिक संगठन एनएसपीएम (न्यू सशस्त्र पीपुल्स मोर्चा) पर पुलिस ने दबिश बढ़ा दी है। गिरिडीह पुलिस एनएसपीएम के अपराधियों की धर पकड़ के लिए

sawrabh

गिरिडीह। आपराधिक संगठन एनएसपीएम (न्यू सशस्त्र पीपुल्स मोर्चा) पर पुलिस ने दबिश बढ़ा दी है। गिरिडीह पुलिस एनएसपीएम के अपराधियों की धर पकड़ के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है। यह छापेमारी गिरिडीह, बोकारो एवं हजारीबाग जिले के सीमावर्ती इलाकों में चल रही है। छापामारी में कई टीमें लगी हैं। छापामारी में पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता भी मिली है। इतना ही नहीं संगठन से संबंधित कई अहम जानकारी भी पुलिस के हाथ लगी है। पुलिस कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। हालांकि इस मामले में अभी पुलिस कुछ नहीं बोल रही है। सूत्रों का कहना है कि गिरी को दबोच लिया गया है। संगठन के कमांडर उमेश गिरी उर्फ उमेश दास उर्फ उमेश पांडेय को पुलिस घेरने की तैयारी में है। बता दें कि पिछले एक दशक से गिरिडीह, हजारीबाग एवं बोकारो जिले में इस संगठन ने आंतक मचा रखा है। इलाके में संगठन का दहशत कायम है। रंगदारी, हत्या, अपहरण, लेवी वसूली जैसी कई घटनाओं को इस संगठन ने अंजाम दिया है। इस संगठन के सदस्यों की गिरफ्तारी पूर्व में हुई है पर उमेश गिरी पुलिस नहीं पकड़ सकी और उमेश गिरी लगातार पुलिस को चुनौती देते आ रहा था। उमेश पर हजारीबाग पुलिस ने एक लाख का इनाम भी घोषित कर रखा है। छापामारी को लेकर अभी पुलिस कुछ नहीं बता रही है। अभी हाल ही में बगोदर में रंगदारी को लेकर इस संगठन द्वारा दो बार फायरिंग कर दहशत पैदा किया गया था।

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

Your Opinion on this News...

You may also like

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More