झारखंड राज्य कर्मचारी चयन आयोग का परीक्षा कैलेंडर अस्थाई रूप से स्थगित

By | December 17, 2022

आयोग के परीक्षा नियंत्रक की ओर से इस संबंध में सूचना जारी किया गया

रांची। नियोजन नीति 2021 को झारखंड हाईकोर्ट द्वारा रद्द किए जाने के बाद अब झारखंड राज्य कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) ने स्नातक स्तरीय परीक्षा संचालन को लेकर जारी अपना कैलेंडर को अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया है। इसे लेकर आयोग के परीक्षा नियंत्रक की ओर से जारी आवश्यक सूचना में कहा गया है कि आयोग के परीक्षा कैलेंडर के माध्यम से आगामी विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं के लिए संभावित तिथियों का प्रकाशन किया गया था। जिसे अपरिहार्य कारणों से विलोपित किया जाता है। संशोधित परीक्षा कैलेंडर बाद में प्रकाशित किया जायेगा। आयोग की तरफ से प्रतियोगी परीक्षा के लिए एग्जामिनेशन कैलेंडर जारी किया गया था। जिसे फिलहाल रद्द कर दिया गया है।
इन परीक्षाओं को किया गया है रद्द
झारखंड डिप्लोमा स्तर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2022
झारखंड औद्योगिक प्रशिक्षण अधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा
रिम्स रांची के तृतीय श्रेणी के पदों पर नियुक्ति प्रतियोगिता परीक्षा
झारखंड सचिवालय आशुलिपिक प्रतियोगिता परीक्षा
झारखंड प्रयोगशाला सहायक प्रतियोगिता परीक्षा
झारखंड नगरपालिका सेवा संवर्ग संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा
झारखंड इंटरमीडिएट स्तर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा

झारखंड मैट्रिक स्तर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा
झारखंड औद्योगिक प्रशिक्षण अधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा
स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षक प्रतियोगिता परीक्षा
झारखंड तकनीकी योग्यताधारी स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *