चाइनीज खाने का मन है तो बाहर जाने की जगह गरम-गरम मंचूरियन घर पर ही इंजॉय करें। इसे एक डिफरेंट फ्लेवर देने के लिए पनीर ऐड करें, जो यकीनन मंचूरियन का जायका बढ़ा देगा। इस डिश को न सिर्फ घरवाले, बल्कि मेहमान भी काफी पसंद करेंगे। और हां बच्चों को भी इसका टेस्ट इतना अच्छा लगेगा कि वह भी इसे चट कर जाएंगे।
बनाने की विधि
स्टेप 1 : एक बोल में मैदा, कॉर्नफ्लोर, एक स्पून अदरक-लहसून का पेस्ट और स्वाद के अनुसार नमक डालें। इसमें पानी डालकर घोल तैयार कर लें और छोटे चौकोर पीस में कटे पनीर के टुकड़ों को इसमें डालें और मेरीनेट कर लें।
स्टेप 2 : 20-25 मिनट बाद मेरीनेट पनीर को बारीक कटी सब्जियों के साथ मिक्स करें और छोटी-छोटी बॉल बना लें। इन्हें मैदा में डिप कर फ्राई कर लें। पीस का रंग हल्का ब्राउन हो जाना चाहिए।
स्टेप 3 :अब एक पैन में दो टेबलस्पून तेल डालें। गरम तेल में अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें। सुनहरा रंग हो जाने पर उसमें हरी मिर्च, शिमला मिर्च और प्याज डालें। इसे 4-5 मिनट पकने दें।
स्टेप 4: इसमें केचअप, सोया सॉस, चिली सॉस, अजीनोमोटो और नमक डालें। इसमें पनीर बॉल्स और हरी प्याज डालें। 4-5 मिनट इसे पकने दें और लीजिए मंचूरियन तैयार है।
सामग्री
300 ग्राम पनीर, 2 टेबल स्पून मैदा, 4 टेबल स्पून कॉर्नफ्लोर, 2 मीडियम चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट, 1 कप बारीक कटी हुई शिमला मिर्च, 1 बारीक कटी हुई मध्यम साइज की प्याज, 2 बारीक कटी हुई हरी मिर्चै 1 कप बारीक कटी हुई हरी मिर्चै 2 स्पून केचअप, 1 बड़ा स्पून सोया सॉस, 1 मीडियम स्पून चिली सॉस, एक चुटकी अजीनोमोटो, तेल, नमक स्वाद अनुसार
गरम-गरम पनीर मंचूरियन घर पर ही इंजॉय करें
चाइनीज खाने का मन है तो बाहर जाने की जगह गरम-गरम मंचूरियन घर पर ही इंजॉय करें। इसे एक डिफरेंट
2 मिनट में पढ़ें

आपके ज़िले की जानकारी
गांडीव लाइव को Google Discover और News पर फ़ॉलो करें
झारखंड और बिहार की हर बड़ी ख़बर सबसे पहले अपने मोबाइल फ़ीड में पाएँ