धामी उत्तराखंड के 12वें मुख्यमंत्री बने: पुष्कर सिंह धामी ने दूसरी बार उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली,कार्यक्रम में मौजूद रहे मोदी-शाह और योगी आदित्यनाथ

by Aaditya HridayAaditya Hriday
Published: Updated:
Screenshot 13

पुष्कर सिंह धामी ने दूसरी बार उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री पद की शप​थ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पहुंचे। देहरादून परेड ग्राउंड में हुए कार्यक्रम में कई कैबिनेट के मंत्रियों ने भी शपथ ली। शपथ लेते ही पुष्कर राज्य के 12वें मुख्यमंत्री बन गए। धामी के शपथ ग्रहण में अमित शाह और योगी आदित्यनाथ पहुंचे।

धामी की कैबिनेट में मंत्री के रूप में शपथ लेने वालों में धन सिंह रावत, गणेश जोशी, रेखा आर्या, सुबोध उनियाल, सौरभ बहुगुणा, प्रेमचंद अग्रवाल, चंदन राम दास और सतपाल महाराज भी शामिल रहे।

पुष्कर सिंह धामी: कोश्यारी और राजनाथ के करीबी, उत्तराखंड के पहले भाजयुमो अध्यक्ष

16 सितंबर 1975 को पिथैरागढ़ के तुंडी गांव में जन्मे पुष्कर सिंह धामी की पार्टी में मजबूत पकड़ है। वे उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के करीबी हैं। इसके अलावा धामी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के भी करीबी माने जाते हैं। जब उत्तराखंड अलग राज्य बना था, तब धामी भारतीय जनता युवा मोर्चा के राज्य के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

धामी की नई संभावित कैबिनेट ?

134 1648007138

पहली बार 2012 में विधायक बने

पुष्कर सिंह धामी 2012 में पहली बार खटीमा सीट से विधायक बने। उन्होंने तब कांग्रेस के देवेंद्र चंद को करीब 5 हजार वोटों से अंतर से हराया था। 2017 के उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में धामी ने खटीमा से लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की। इस बार उन्होंने कांग्रेस के भुवन चंद्र कापड़ी को 3 हजार से कम अंतर से हराया। वह उत्तराखंड के 11वें मुख्यमंत्री बने। इस बार कापड़ी ने उन्हें छह हजार वोटों से हरा दिया है।

136 1648008526

मप्र के सागर में भी पढ़े धामी

उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का मप्र के सागर जिले से गहरा नाता रहा है। केंद्रीय विद्यालय में पढ़ाई के अलावा वह आरएसएस से जुड़े रहे और इस दौरान पूर्व मंत्री स्व. हरनाम सिंह राठौर के परिवार से उनका जुड़ाव रहा है।

दरअसल धामी के पिता आर्मी में सागर में पदस्थ रहे। वर्ष 1993-94 के दौरान पुष्कर सिंह की केंद्रीय विद्यालय सागर में पढ़ाई हुई। वह यहां पढ़ाई के साथ-साथ छात्र राजनीति से भी जुड़े रहे हैं। आरएसएस से जुड़े होने के कारण पुष्कर का पूर्व मंत्री स्व. हरनाम सिंह राठौर के घर अक्सर आना-जाना लगा रहता था। पूर्व विधायक राठौर के साथ भोपाल में वह पार्टी के कई कार्यक्रमों में शामिल हुए हैं।

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

Your Opinion on this News...

You may also like

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More