20-22 वर्षों से बोकारो स्टील के ट्रैफिक व आईएमएफ विभाग में थे कार्यरत
बोकारो। बोकारो स्टील के ट्रैफिक और आईएमएफ विभाग में कार्यरत ठेका मजदूरों ने काम से निकाले जाने के खिलाफ अर्धनग्न होकर प्रदर्शन और नारेबाजी किया। मजदूरों ने अर्धनग्न होकर सेक्टर-4 स्थित गांधी चौक से बोकारो स्टील के एडीएम बिल्डिंग तक अर्धनग्न प्रदर्शन किया। इस दौरान बीएसएल प्रबंधन और ठेकेदार के खिलाफ नारेबाजी किया। सभी मजदूर हाथों में बोकारो इस्पात कामगार यूनियन का झंडा थाम रखे थे। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि वे पिछले 20 से 22 वर्षों से यहां ठेका मजदूर के रूप में काम कर रहे है। बोकारो स्टील के आईएमएफ और ट्रैफिक विभाग में काम कर रहे थे। जब मजदूर मिनिमम वेज की मांग करने लगे तो उन्हें हटा दिया गया। उसके बाद से मजदूर नौकरी में फिर से रखने की मांग को लेकर आंदोलनरत हैं। बोकारो इस्पात कामगार यूनियन ठेका मजदूर प्रकोष्ठ के अध्यक्ष प्राण सिंह ने कहा कि मजदूरों के साथ मिनिमम वेज को लेकर प्रबंधन और ठेकेदार मनमानी कर रहा है। मनमानी का विरोध करने पर मजदूरों को काम से हटा दिया गया। उन्होंने कहा कि प्रबंधन रवैया नहीं बदलेगा तो प्लांट में अधिकारियों को जाने से रोक दिया जाएगा। इस सांकेतिक प्रदर्शन से भी प्रबंधन की नींद नहीं खुलेंगी तो आगे आंदोलन और तेज किया जाएगा।
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!