सीआईडी ने की कार्रवाई आर्मी से ठगी करने का अरोपी पुलिस गिरफ्त में

by Aaditya HridayAaditya Hriday
Published: Updated:

रांची: सीआईडी टीम आर्मी से ठगी करने के एक साईबर अपराधी को गिरिडीह से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार अपराधी राम किशुन मंडल द्वारा नामकुम में रहने वाले एक फौजी सुधीर कुमार को अपना निशाना बनाया और उनसे 3.36 लाख रुपये ठग लिए। इस मामले में भुक्त भोगी द्वारा साइबर सेल में मामला दर्ज कराया गया था।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक साइबर अपराधियों ने स्टेट बैंक का कस्टमर केयर अधिकारी बनकर आर्मी मैन सुधीर कुमार को कॉल किया था। उन्हें विश्वास दिलाया कि आपका एसबीआई का योनो एप्लीकेशन सुरक्षित नहीं है। ऐसे में हम जिस तरह से आपको इंस्ट्रक्शन दे रहे हैं, उस तरह करते जाए तो आपका एप्लीकेशन सुरक्षित हो जाएगा। फौजी सुधीर कुमार के खाते से ओटीपी हासिल कर लिया और देखते ही देखते उनके अकाउंट से 3.36 लाख रुपये उड़ा लिये।

साइबर सेल में दर्ज हुआ था मामला:
ठगी की रकम 3.36 लाख रुपये थी, इसलिए यह मामला सीआईडी के साइबर सेल में दर्ज हुआ था. जिसके बाद सीआईडी साइबर सेल ने मामले की तफ्तीश शुरू की. जांच के क्रम में यह पता चला कि इस वारदात में गिरिडीह का रहने वाला कुख्यात साइबर अपराधी राम किशुन मंडल शामिल है. सीआईडी की टीम लगातार उसे गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही थी लेकिन वह पकड़ में नहीं आ रहा था. इसी बीच सीआईडी टीम को जानकारी मिली कि वह गिरिडीह में है. जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार साइबर अपराधी के पास से पुलिस ने कई चेकबुक, पासबुक, मोबाइल और दूसरे के नाम पर बने पैन कार्ड बरामद किए हैं.

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

Your Opinion on this News...

You may also like

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More