झारखंड में दिशोम गुरु शिबू सोरेन आवासीय विद्यालय का निर्माण
रांची – मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज झारखंड मंत्रालय में अधिकारियों के साथ बैठक की, जिसमें जगुआर कैंपस, रिंग रोड रांची में दिशोम गुरु शिबू सोरेन आवासीय विद्यालय परिसर के निर्माण पर चर्चा की गई। बैठक में अधिकारियों ने पॉवर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से प्रस्तावित विद्यालय के निर्माण की योजना, निर्माण कार्य, उपलब्ध सुविधाएं, और भविष्य की कार्य योजना की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की।
भूमि चिन्हितिकरण कार्य की स्थिति
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निर्देश दिया कि जगुआर कैंपस में प्रस्तावित विद्यालय के लिए भूमि चिन्हितिकरण कार्य को जल्द से जल्द पूरा किया जाए। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन आवासीय विद्यालय के निर्माण के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कर ली गई है और भूमि चिन्हितिकरण का कार्य वर्तमान में प्रगति पर है।
गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सरकार की प्राथमिकता
राज्य सरकार द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना एक प्रमुख लक्ष्य है। इस विद्यालय के निर्माण से न केवल शिक्षा के स्तर में सुधार होगा, बल्कि क्षेत्र के छात्रों को बेहतर सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।
