6 महीने स्टाइपंड के बाद इनका सालाना वेतन 2.4 से लेकर 3.4 लाख होगा
रांची। कैंब्रिज इंस्टिट्यूट आॅफ टेक्नोलॉजी के 25 विद्यार्थियों का वर्चुअल कैंपस सेलेक्शन हुआ है। इनका चयन वेदिका ग्रुप कंपनी ने किया है। चयनित विद्यार्थियों में एमबीए व बीटेक दोनों संकाय के विद्यार्थी शामिल हैं। कंपनी के चीफ ह्यूमन रिसोर्स आॅफिसर विप्लव सेनगुप्ता ने विद्यार्थियों को नियुक्ति पत्र दिया। मौके पर कॉर्डिनेटर प्रो अंकित सिंह, प्लेसमेंट मैनेजर प्रो सरिता मुर्मू मुख्य रूप से मौजूद थे। प्रो इंचार्ज प्लेसमेंट डॉ के पी दत्ता ने बताया कि चयनित विद्यार्थियों का जॉब लोकेशन रांची ही होगा। 6 महीने स्टाइपंड के बाद इनका सालाना वेतन 2.4 से लेकर 3.4 लाख होगा। विद्यार्थिर्यों को कॉर्डिनेटर सेल्स व आईटी ट्रेनी के पद पर नियुक्त किया गया है। कैंब्रिज ट्रस्ट के सचिव अभिषेक सिंह ने विद्यार्थियों की सफलता पर उन्हें बधाई दी है। उन्होंने कहा कि 25 विद्यार्थियों का कैंपस सेलेक्शन होने से छात्रों के साथ सीआईटी प्रबंधन के लिए भी खुशी की बात है। यह सेलेक्शन छात्रों की मेहनत का नतीजा है। सीआईटी प्रबंधन और बेहतर करने का प्रयास करेगा।
इनका हुÞआ है सेलेक्शन
चयनित विद्यार्थी विवेक कुमार, सैयद समीर अहमद, रंजन कुमार, प्रीति सिंह, सूरज कुमार, श्रवण महतो, मोनू कुमार, मिहिर कुमार, लिपाकछि कुमारी, कैलाश महतो, अनीता कुमारी, अपराजिता साहू, अमित कुमार, अमन कुमार, आलोक चंद्र, सोनाली कुमारी, प्रजापति प्रिया, तान्या शर्मा, रोहित प्रसाद, आदित्य गुप्ता, कुमार उज्जवल, प्रतिमा कुमारी, श्वेता सलोनी, सोनी कुमारी व चंदन कुमार का नाम शामिल है।
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!