सर्दियों का मौसम नई-नई रेसिपीज ट्राई करने के लिए बहुत अच्छा होता है। ठंड में मौसमी सब्जियों की बहार होती है इसलिए अचार, मुरब्बा बनाने में भी आसानी होती है। आज हम आपको बता रहे हैं गोभी, मूली और गाजर का मिक्स अचार बनाने की रेसिपी।
बनाने की विधि
एक पतीले या बर्तन में पानी और एक चम्मच नमक डालकर गरम होने के लिए रख दें।
जब इसमें उबाल आले लगे तो कटी हुई सब्जियां डाल दें और 4-5 मिनट उबालें।
तय समय बाद आंच बंद कर दें और 10 मिनट तक ढककर रख दें।
इसके बाद सब्जियों को छन्नी से छानकर एक बर्तन में निकाल लें
दिन भर धूप में सुखाने के बाद, एक कड़ाही में तेल डालकर मीडियम आंच पर तेल गरम करें। – जब तेल गरम हो जाए आंच बंद कर दें।
जब यह हल्का ठंडा हो जाए तो इसमें नमक, सरसों, हींग, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और सब्जियां डालकर अच्छी तरह मिला लें।
फिर इसमें नींबू का रस डालकर एक बार अच्छी तरह मिला लें।
फिर इसे कांच की बरनी में भरकर 2 से 3 दिन धूप में रखें। (इसे दिन भर धूम में डालने के बाद चम्मच से ऊपर-नीचे कर दें।)
तैयार है मिक्स अचार। इसे रोटी, दाल चावल के साथ खाएं।
सामग्री
आधा किलो गोभी बड़े टुकड़ों में कटी हुई, आधा किलो गाजर, लंबे चौकोर टुकड़ों में कटे हुए, आधा किलो मूली लंबे चौकोर टुकड़े में कटी हुई, आठ-दस हरी मिर्च टुकड़ों में कटी हुई, आधा कप सरसों का तेल, एक चुटकी हींग, दो बड़े चम्मच सरसों पिसी हुई, नमक स्वादनुसार, आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, तीन छोटे चम्मच नींबू का रस दो कप पानी।
गोभी, मूली व गाजर का मिक्स अचार बनाने की आसान रेसिपी
सर्दियों का मौसम नई-नई रेसिपीज ट्राई करने के लिए बहुत अच्छा होता है। ठंड में मौसमी सब्जियों की बहार होती
2 मिनट में पढ़ें

आपके ज़िले की जानकारी
गांडीव लाइव को Google Discover और News पर फ़ॉलो करें
झारखंड और बिहार की हर बड़ी ख़बर सबसे पहले अपने मोबाइल फ़ीड में पाएँ