आमया ने विधायक अनूप सिंह का पुतला जलाया

by Aaditya HridayAaditya Hriday
Published: Updated:

सरकार को अस्थिर करने का लगाया आरोप

रांची: आमया संगठन ने बेरमो विधायक कुमार जयमंगल (अनूप सिंह) का कांके चौक में पुतला दहन किया. संगठन का कहना है कि झारखंड की लोकप्रिय सरकार को अस्थिर करने एवं राज्य के मुसलमानों को गौ तस्कर कहे जाने के खिलाफ पुतला दहन करते हुए उनके खिलाफ नारेबाजी की गई. आमया के अध्यक्ष एस अली ने कहा कि बेरमो विधायक कुमार जयमंगल (अनूप सिंह) ने एक सोची समझी साजिश के तहत झारखंड में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में चल रही महागठबंधन सरकार को अस्थिर करने और गिराने का प्रयास किया. विधायक डॉ. इरफान अंसारी, राजेश कच्छप और नमन बिक्सल कोनगाड़ी पर झूठी प्रथामिकी दर्ज करवाकर फंसाने एवं बदनाम करने का काम किया है. इतना ही नहीं झारखंड के 50 लाख मुस्लिमों को गौ तस्कर कह कर उनके भावनाओ को ठेस पहुंचाया. सांप्रदायिक सदभाव को बिगाड़ने का प्रयास किया जो गंभीर अपराध है. संगठन ने विधानसभा अध्यक्ष से विधायक कुमार जयमंगल (अनूप सिंह) की सदस्यता रद्द करने और कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रभारी एवं प्रदेश अध्यक्ष से इन्हें पार्टी से निलंबित करते हुए नियमानुसार कानूनी कार्रवाई करने की मांग की.

मौके पर संगठन के उपाध्यक्ष मो. फुरकान, संगठन प्रभारी जियाउद्दीन अंसारी, लतीफ आलम, सचिव नौशाद आलम, एकराम हुसैन, अरशद जिया, अब्दुल गफ्फार, मो सईद, अफताब आलम, जावेद अंसारी, सालेह सईद, मोदस्सीर अहरार, मोईज अहमद, एकराम अंसारी,शम्मी अहमद, गुफरान अंसारी आदि शामिल थे।

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

Your Opinion on this News...

You may also like

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More