बिजली के तार चोरी करते हुए तीनो चोर को पकड़ कर भेजा जेल,लगभग 70किलो बिजली की तार जफ्त़
धनबाद जिले के एमपीएल ओपी क्षेत्र अंतर्गत पंडरा गांव के समीप बिजली के तार काट कर चोरी करने वाले तीन चोरों को एमपीएल ओपी प्रभारी ने पकड़ के जेल भेज दिया ,
वही एमपीएल ओपी प्रभारी गिलान रजवार ने कहा की गुप्त सूचना के आधार पर सूचना मिली थी पंडरा बगदी पाड़ा के समीप खेत में कुछ अज्ञात चोरों के द्वारा बिजली की तार काटी जा रही ,
सूचना मिलते ही ओपी प्रभारी ने अपनी दलवल के साथ मौके पर पहुंचे,
जहा पुलिस को देखते ही सभी चोर भागने लगे लेकिन भागने के क्रम मे तीनो चोर मितन बाउरी, शेनल बाउरी,डबलू पटवार,को पकड़ लिए, एवं उनके द्वारा चोरी की गई लगभग 70 किलो बिजली कि तार को जप्त किया गया,वही तीनो चोरों को कानूनी प्रक्रिया के साथ जेल भेज दिया गया।
।
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!