
Ranchi: एसीबी ने पांच हजार रुपया घूस लेते लिपिक ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार लिपिक रांची एसएसपी ऑफिस में पदस्थापित है. लिपिक का नाम दीपक कुमार है, एसीबी रांची की टीम ने पांच हजार घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. लिपिक की गिरफ्तारी रांची समाहरणालय स्थित एसएसपी ऑफिस से हुई है. गिरफ्तार करने के बाद एसीबी की टीम दीपक कुमार को अपने साथ मुख्यालय ले कर चली गई, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है.
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!