अब काम नहीं करने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई : सीएम

by Aaditya HridayAaditya Hriday
Published: Updated:

मुख्यमंत्री ने चाईबासा और सिमडेगा जिला के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

चाईबासा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम के वरीय अधिकारियों के साथ बैठक की। जिला मुख्यालय स्थित टाटा कॉलेज मैदान में आयोजित समीक्षा बैठक सिमडेगा और पश्चिम सिंहभूम जिले में चल रहे विकास योजनाओं की समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अधिकारियों को विभागीय कार्यों में सुधार लाने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब काम नहीं करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन नियमानुसार सभी कार्य करें। सभी थाना परिसर में पुलिस कर्मियों के लिए क्वार्टर बनाने का भी उन्होंने आश्वासन दिया। उन्होंने जिले के उपायुक्त अनन्य मित्तल को इस पर प्रस्ताव बनाकर भेजने का आदेश दिया।
परिसदन में सीएम ने लगाया जनता दरबार
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने चाईबासा परिसदन में जनता दरबार लगाकर आमलोगों से मुलाकात की। उन्होंने जनता की समस्याओं को सुना और पदाधिकारियों को त्वरित समाधान का निर्देश दिए। उनके साथ मंत्री जोबा मांझी, जेएमएम जिला अध्यक्ष विधायक सुखराम उरांव उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने जिले के विभिन्न समस्याओं को लेकर ग्रामीणों से सीधे वार्ता की और उनकी समाधान के लिए संबंधित विभाग को त्वरित कार्रवाई करने का आदेश दिया। इधर, यदुवंशी प्रधान (ग्वाला) समाज सोनुआ प्रखंड कमिटी का एक प्रतिनिधिमंडल भी परिसदन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिला। समाज के प्रतिनिधिमंडल द्वारा आॅनलाईन पोर्टल में ग्वाला जाति के विसंगति के कारण पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला खरसावां जिला में समाज के विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र बनाने में आ रही समस्या से अवगत कराते हुए इस संबंध में ज्ञापन सौंपा। इसके समाधान का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने समाज के प्रतिनिधियों के बातों को गंभीरता से सुना और मौके पर ही तत्काल उपायुक्त से इस विषय पर चर्चा करते हुए इस समस्या के समाधान करने पर दिशा-निर्देश दिया।

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

Your Opinion on this News...

You may also like

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More