दोनों शहीदों का इतिहास युवाओं को संघर्ष करने की उर्जा देती है : आदित्य साहू
रांची। स्वतंत्रता सेनानी झारखंड के अमर वीर शहीद शेख भिखारी व टिकैत उमराव सिंह के 165वें शहादत दिवस पर चुटूपालू घाटी स्थित शहादत स्थल पर गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने नमन किया। शहीद शेख भिखारी व टिकैत उमराव सिंह को माल्यार्पण कर श्रद्घा सुमन अर्पित की। मौके पर सांसद ने कहा कि अमर शहीदों का बलिदानों को कभी नहीं भुलाया जा सकता है। यह हमेशा से अमर है और अमर ही रहेंगे। उन्होंने कहा कि शहीदों की शहादत उनके आदर्श, संघर्ष और बलिदान की वीरगाथा को यादगार बनाए। राज्यसभा सांसद सह भाजपा के प्रदेश महामंत्री प्रो आदित्य प्रसाद साहू ने कहा कि शहीदों ने हमलोगों की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। उनका इतिहास युवाओं को संघर्ष करने की उर्जा देती है। मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष युगेश बेदिया, उपाध्यक्ष मनोज कुमार महतो, जिला परिषद सदस्य धनेश्वर महतो, आजसू पार्टी जिलाध्यक्ष दिलीप दांगी, जिला कोषाध्यक्ष किशुन राम मुंडा, आदिवासी महासभा जिलाध्यक्ष महेश करमाली, वार्ड पार्षद देवधारी महतो, राजेश कुमार महतो, बबलू करमाली, अरविंद महतो, अरुण अग्रवाल, नीरज मंडल, मोहलाल महतो, संजय बनारसी, नीतीश निराला, दीया महतो, जिप सदस्य सरिता देवी, कमिश्नर मुंडा, उप प्रमुख रिजवान अंसारी, बीडीओ विजय कुमार सोनी, सीओ विजय केरकेट्टा आदि उपस्थित थे।
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!